एक्सप्लोरर

मुस्लिम बहुल सीट पर ताकत झोकेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कुंदरकी में भरेंगे चुनावी हुंकार

Kundarki By Election 2024: मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उपचुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. इस सीट पर 12 में से 11 प्रत्याशी मुस्लिम है. ऐसे में बीजेपी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

Kundarki Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (8 नवंबर) को दिन में 2 बजे मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

इस दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मुंडापाण्डेय थाना क्षेत्र के महाऋषि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज, भदासना में चुनावी जनसभा करेंगे. जहां वह बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह के लिए वोट मांगेगे. इसके बाद वह कुछ खास कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. 

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा करने के लिए 1:30 बजे मुरादाबाद के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. यहां से 2:40 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री मुरादाबाद में लगभग एक घंटा दस मिनट रहेंगे. 

सीएम दे चुके हैं 400 करोड़ की सौगात
इस दौरान हवाई अड्डे के नजदीक स्थित भदासना में बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर के पक्ष में लॉ कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां वह कुछ चुनिंदा मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी माहौल की जानकारी भी लेंगे. 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस से पहले 2 सितंबर को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आये थे. इस दौरे के दौरान कुंदरकी के लोगों को उन्होंने 400 करोड़ रुपये के योजनाओं की सौगात दी थी.

मुस्लिम वोटर्स को साधने में जुटी बीजेपी
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर उपचुनाव है, जिनमें से एक मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट भी शामिल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में दो चुनावी जनसभाएं कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर वोट मांगेगे. 

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट है. यहां से कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जिनमें 11 प्रत्याशी मुस्लिम हैं. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर ने इस्लामी टोपी और रुमाल पहना था जो काफी चर्चा में है और विपक्ष उन पर इसे लेकर निशाना भी साध रहा है.

सीएम योगी पर सबकी नजर
अब देखना यह होगा की क्या कल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा के मंच से 'बंटोगे तो कटोगे' वाला नारा देते हैं या नहीं. यहां 20 नवंबर को मतदान होना है और बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह मुस्लिम वोटरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं. 

उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण यहां 'सबका साथ सबका विकास' वाला ही रहने की उम्मीद है. लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में विधानसभा उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है. कुंदरकी विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी से जियाउर्रहमान बर्क के सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई है. 

ये भी पढ़ें: 'खाद की कमी से किसान परेशान', डिंपल यादव ने वीडियो शेयर कर पूछा- कौन मंत्री है जिम्मेदार?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget