एक्सप्लोरर

Ram Lalla के वस्त्र बनाने वाले डिजाइनर को कुमार विश्वास ने दी बधाई, बताया उनसे खास कनेक्शन

Ram Lalla Darshan: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान रामलला ने जो वस्त्र धारण किए थे, उन्हें मशहूर डिज़ाइनर अमित त्रिपाठी ने तैयार किया था, जिसकी तस्वीरें कवि कुमार विश्वास ने शेयर की हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब प्रभु रामलला की पहली झलक जा सामने आई तो उनकी मोहिनी सूरत देखकर पूरा देश भाव-विभोर हो गया. रामलला के अद्भुत दर्शन और रूप ने हर किसी का मन मोह लिया है. उनके मुकुट से लेकर सुंदर वस्त्रों को देखकर कोई उनसे नज़र नहीं हटा सका.  प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के पीले रंग के वस्त्र धारण किए थे, जिन्हें प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बनाया है, जिनका मशहूर कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास से भी खास कनेक्शन है.

कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर खुद इसकी जानकारी दी है और मनीष के काम की दिल खोलकर तारीफ की, उन्होंने कहा,  मनीष को रामलला के वस्त्र डिजाइन करने को अवसर मिला ये उनके द्वारा किए गए पुण्यों का फल हैं. कुमार विश्वास ने रामलला की वस्त्र डिज़ाइन करते हुए मनीष त्रिपाठी की तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें मनीष अपने हाथों से रामलला के वस्त्रों को सुई धागे से मोती लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रामलला के पीतांबर वस्त्रों की सुंदरता देखते ही बन रही है. प्राण प्रतिष्ठा के दिन सबसे पहले यही वस्त्र रामलला को पहनाए गए थे. 

कुमार विश्वास ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा, 'चर्चित डिजायनर प्रिय अनुज मनीष त्रिपाठी ने मुझे ढेरों शानदार कपड़े डिजाइन करके पहनाए हैं पर मैं उसे छेड़ने के लिए हर बार उनमें कोई न कोई कमी निकाल देता था. पर आज स्वयं मेरे राघवेंद्र सरकार ने उसके हाथों से वस्त्र-विन्यास स्वीकार किया है. यह उसके संचित जन्मों के पुण्य का प्रकटीकरण है. मेरे अशेष आशीर्वाद प्यारे मनीष त्रिपाठी.'

प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रभु रामलला ने मनीष त्रिपाठी के डिज़ाइन किए हुए वस्त्र ही धारण किए थे. पीतांबर वस्त्रों में उनके रूप ने हर किसी के मन को मोह लिया था. रामलला ने पीले रंग की धोती के साथ लाल रंग का अंग वस्त्र धारण किया था और कई हीरे, कुंदन, नीलम और सोने से जड़े गहने पहने थे. सिर पर मुकुट से लेकर उनके हाथों के कंगन, धनुष सब कुछ ऐसा था, जैसे त्रेता युग से स्वयं प्रभु राम प्रकट हुए हैं. 

Ram Mandir: 'गदा से तोड़ दें मुँह...', प्राण प्रतिष्ठा पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर भड़के महंत राजूदास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
UP News: उत्तर प्रदेश 'स्टार्टअप मिशन' को कैबिनेट की मंजूरी, 100 करोड़ तक पेशेंस कैपिटल का प्रावधान
UP News: उत्तर प्रदेश 'स्टार्टअप मिशन' को कैबिनेट की मंजूरी, 100 करोड़ तक पेशेंस कैपिटल का प्रावधान
UP News: प्रदेश में पशुपालकों के लिए 'सुरक्षा कवच' साबित सरकार, सीएम ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी
UP News: प्रदेश में पशुपालकों के लिए 'सुरक्षा कवच' साबित सरकार, सीएम ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget