एक्सप्लोरर

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में 30 सितंबर को अगली सुनवाई, हिंदू पक्ष की ASI सर्वे की मांग

Krishna Janmabhoomi Shahi Eidgah Case: इस मामले में सूट नंबर एक के पक्षकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि विवादित परिसर पर दावे को लेकर उन्हें कई नई जानकारी मिली है. कई नए तथ्य हासिल हुए हैं.

UP News: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद का ट्रायल आज भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुरू नहीं हो सका. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई जरूर हुई, लेकिन आज हिंदू पक्षकार ने अपनी याचिका में संशोधन किए जाने की अनुमति मांगी. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन ने सूट नंबर एक में संशोधन किए जाने की अनुमति मांगी. मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने इस पर मुस्लिम पक्ष से आपत्ति दाखिल करने को कहा है. शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी को 30 सितंबर तक दाखिल अपनी आपत्ति दाखिल करनी होगी.

सूट नंबर एक के पक्षकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि विवादित परिसर पर दावे को लेकर उन्हें कई नई जानकारी मिली है. कई नए तथ्य हासिल हुए हैं. ऐसे में वह अपने मुकदमे में कुछ संशोधन करना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें अनुमति दी जाए. हिंदू पक्ष ने इसके साथ ही पूरे विवादित परिसर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने की भी मांग की है. सूट नंबर एक और सोलह के पक्षकारों ने ASI सर्वे की मांग की है. कहा गया है कि विवादित परिसर का रिलिजियस कैरेक्टर साबित करने और सच सामने लाने के लिए अयोध्या के राम मंदिर और वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह यहां भी आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाना जरूरी है.

एएसआई सर्वे की मांग पर अदालत ने अभी सुनवाई नहीं की है. हाई कोर्ट में इस मामले में अब 30 सितंबर को दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी. मंदिर मस्जिद विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने पिछली तारीख पर ही मुस्लिम पक्ष की री कॉल अर्जी को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया था. मुस्लिम पक्ष के वकील का कहना है कि अगली सुनवाई पर उनकी तरफ से अर्जी में संशोधन किए जाने पर एतराज जताया जाएगा. कोर्ट से कहा जाएगा कि हिंदू पक्ष की याचिका में कोई मजबूत आधार नहीं है, इसीलिए वह अर्जी में संशोधन करना चाहते हैं.

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, तीन साल में 68 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget