एक्सप्लोरर

कोटद्वार विवाद में सियासत तेज, 'मोहम्मद दीपक' का कांग्रेस कनेक्शन, BJP ने लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

Uttarakhand News: कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के नाम से चर्चित व्यक्ति लंबे समय से कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही है.

उत्तराखंड के कोटद्वार में हाल के दिनों में सामने आए विवाद को लेकर अब कई नई परतें खुलने लगी हैं. मोहम्मद दीपक के नाम से चर्चित दीपक कश्यप को लेकर यह तथ्य सामने आया है कि वह लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं. उनके सोशल मीडिया (फेसबुक) पर कई ऐसी पोस्ट मौजूद हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री के खिलाफ उन्होंने तीखी टिप्पणियां की है. इन तथ्यों के सामने आने के बाद यह मामला अब कानून-व्यवस्था से अधिक राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है.

'कांग्रेस जानबूझकर प्रदेश का माहौल कर रही है खराब'

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस इस पूरे प्रकरण को जानबूझकर तूल देकर प्रदेश का सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार ऐसे संवेदनशील मुद्दों को हवा देकर समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है, ताकि इसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सके. आरोप है कि इस तरह की राजनीति के जरिए कांग्रेस अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की नाकाम कोशिश कर रही है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोटद्वार में एक मुस्लिम व्यक्ति की दुकान के नाम को लेकर हिंदू वादी संगठनों और दीपक नाम के व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हिंदू वादी संगठनों के लोग कोटद्वार पहुंचने लगें. इससे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

'पुलिस दीपक को फंसाने की कर रही है कोशिश'- विपक्ष 

इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. विपक्ष की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस दीपक को फंसाने की कोशिश कर रही है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल न तो दीपक और न ही किसी अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद यदि कोई भी व्यक्ति निर्दोष पाया जाता है तो उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी. इसके बावजूद जिस तरह से सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर पुलिस और सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है, उसे गंभीर और चिंताजनक बताया जा रहा है.

सरकार का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर ऐसे मुद्दों को उछालकर प्रदेश की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. आरोप है कि भोली-भाली जनता को भटकाकर 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार और पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: CM धामी ने 221 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, '4.5 साल में दीं 33 हजार सरकारी नौकरियां'
CM धामी ने 221 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, '4.5 साल में दीं 33 हजार सरकारी नौकरियां'
गाजियाबाद में भू-माफिया पर एक्शन, 6 दिन में खाली कराया कब्जा, 5 साल बाद फिर गृह प्रवेश
गाजियाबाद में भू-माफिया पर एक्शन, 6 दिन में खाली कराया कब्जा, 5 साल बाद फिर गृह प्रवेश
Rampur News: रामपुर में डायरिया का कहर! जिला अस्पताल में एक दिन में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती
रामपुर में डायरिया का कहर! जिला अस्पताल में एक दिन में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'

वीडियोज

Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?
UP Election 2027 | CM Yogi | Abp Report: योगी ने खरदूषण-मारीच के जरिए किसे लपेटा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget