एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप केस: डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी, सड़क पर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले में प्रयागराज के डॉक्टर्स ने भी विरोध प्रदर्शन किया है. सोमवार को यूपी के करीब चार हजार डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं.

UP News: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना से देश भर के डॉक्टर्स गुस्से में है. दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर तमाम जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स भी हड़ताल पर चले गए हैं और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जता रहे हैं. हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है. प्रयागराज के हड़ताली डॉक्टर्स दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और सेंट्रल डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं.

हड़ताल करने वाले प्रयागराज के रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि कोलकाता की इस घटना से वह सभी डरे हुए हैं. डॉक्टर्स पर हमले और उनके साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. प्रयागराज के डॉक्टर्स ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के गेट पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन व नारेबाजी की. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल थीं. यह सभी हाथों में अलग-अलग मांगों वाले स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुई थीं. प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टर्स इस मौके पर बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे. उनकी मांग है कि सेंट्रल डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कर उन्हें सुरक्षा दी जा सकती है और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है.

प्रयागराज में हड़ताल और प्रदर्शन करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर्स का साफ तौर पर कहना है कि जब तक कोलकाता के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे. प्रयागराज के डॉक्टर्स ने रात को कैंडल मार्च निकालने का भी ऐलान किया है. उनका कहना है कि उन्हें मरीजों की परेशानियो की भी फिक्र है, इसलिए इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी. इमरजेंसी में आने वाले मरीजो का पहले की तरह ही इलाज किया जाएगा. दूसरे मरीजों को भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget