एक्सप्लोरर

UP Political News: जानें- क्यों खास होने वाला है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, क्या बोले मंत्री  

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कल से 2 दिन के लखनऊ (Lucknow) दौरे पर रहेंगे. अमित शाह लखनऊ में बीजेपी के मिशन 2022 का आगाज करेंगे. यहां वो सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे.

Amit Shah Lucknow Visit News: मिशन 2022 में जुटी बीजेपी को जीत का मंत्र देने के लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ आ रहे हैं, जहां वो पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे, इसे नाम दिया गया है मेरा परिवार बीजेपी परिवार. सुबह तकरीबन 11 बजे अमित शाह एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे सबसे पहले उनके स्वागत का कार्यक्रम एयरपोर्ट पर रखा गया है. एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो मैदान पर पहुंचेंगे जहां भव्य मंच तैयार किया गया है.

60 हजार से अधिक लोग बनेंगे सदस्य
बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के तकरीबन 14000 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा में आती हैं और हर एक विधानसभा से 10000 लोगों को इस कार्यक्रम में लाने की पार्टी की तैयारी है. ये सभी लोग कल के सदस्यता अभियान में कार्यक्रम स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे यानी लगभग 60 हजार से अधिक लोग केंद्रीय गृह मंत्री के सामने बीजेपी की सदस्यता लेंगे. उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी ने जो अपनी रणनीति तैयार की है उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी के इस सदस्यता अभियान की है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लगभग ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं. बीजेपी की तैयारी है कि जनवरी तक इस सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ नए सदस्य शामिल करते हुए इस संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाया जाए. 

BJP Samajik Sammelan: सीएम योगी ने विरोधियों पर किया वार, बोले-  चुनाव की आहट में बदल रहे हैं इनके सुर 

क्या कहते हैं आंकड़े
अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर सदस्य बनाने से और चुनाव जीतने का क्या तालमेल है तो आपको 2017 के कुछ आंकड़े बता देते हैं. दरअसल, 2017 में बीजेपी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ 87 लाख के आसपास थी लेकिन जब 2017 में विधानसभा चुनाव हुए तब बीजेपी को इन चुनावों में कुल 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और अबकी बार तो पार्टी ने प्राथमिक सदस्यों की संख्या 4 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि 100 में 60 हमारा है का नारा सही साबित होगा. आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए खुद यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और महामंत्री संगठन सुनील बंसल वृंदावन डिफेंस एक्सपो मैदान पहुंचे थे. 

बीजेपी ने जारी किया नंबर 
अमित शाह कल यूपी के अलग-अलग जिलों में जाने वाले पार्टी के प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये एलईडी प्रचार वाहन पार्टी ने तैयार कराए हैं जो प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे जिसपर सरकार की तमाम योजनाओं से जुड़ी फिल्मों को दिखाया जाएगा. पार्टी का सदस्य बनने के लिए एक मिस कॉल करना है और इसके लिए बीजेपी ने जो नंबर जारी किया है वे है 7505403403 इस नंबर पर कोई भी मिस कॉल करके सदस्य बन सकता है.

पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
इसके बाद अमित शाह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे जहां पर पार्टी के पूर्व विधायकों पूर्व सांसदों 2019 के लोकसभा चुनाव के संयोजको और प्रभारियों की एक बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में अमित शाह इनसे पार्टी की तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लेंगे साथ ही एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे. शाम 4:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां पार्टी के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों, अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक होगी. सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि अमित शाह कल उन सभी चीजों की समीक्षा करेंगे जो एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से पार्टी के पदाधिकारियों मंत्रियों को दिया गया है. उनके आने से कहीं ना कहीं पार्टी के लोग प्रोत्साहित होंगे और उन्हें प्रेरणा भी मिलेगी. 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: प्रियंका गांधी ने BJP को घेरा, कहा- कोरोना काल में सबसे ज्यादा राहत कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget