एक्सप्लोरर

लचीले और सौम्य होते हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोग, अनुशासन के साथ करते हैं काम

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोग कैल्कुलेशन में भी बहुत एक्पर्ट होते हैं। इसके अलावा यह किसी विशेष विषय में गहन चिन्तन या शोध करने में भी पारंगत होते हैं।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी

उत्तराभाद्रपद की नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से संबंधित होता है। उत्तराभाद्रपद का अर्थ है शुभ पांव वाला। यह बात पूर्वाभाद्रपद में भी थी, लेकिन पूर्वाभाद्रपद में चापाई के आगे के पांव थे। उत्तराभाद्रपद में पीछे के पांव हैं जो कि शुभ माने जाते हैं। इसको मृत्यु शैय्या के पीछे का पांव भी कहा गया है। इसके पीछे का जो दर्शन है वह यह है कि मीन राशि अंतिम राशि होती है और इस लोक से परलोक जाने के संकेत देती है।

इस नक्षत्र के देवता अतिर्बुधन्य को माना गया है। इनके नीचे का भाग सर्प की भांति और ऊपर का हिस्सा किसी कल्याणकारी देवता की भांति होता है। देवता दायां हाथ अभय मुद्रा वाला होता है। इन्हें भगवान विष्णु को शैय्या प्रदान करने वाला माना गया है। शेषनाग जिनके सिर पर धरती टिकी है, यह भी माना गया है। यह नक्षत्र मीन राशि में पड़ता है इसलिए जिन लोगों की मीन राशि है, उनका उत्तराभाद्रपद नक्षत्र हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जो लोग जन्म लेते हैं उनके अंदर कौन-कौन से गुण विद्यमान होते हैं।

लचीले और सौम्य होते हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोग, अनुशासन के साथ करते हैं काम

गुण

इस नक्षत्र के जातक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, बहुत सोच-समझकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

इन लोगों के सभी कार्यों में समझदारी झलकती है। भावनाओं में बहकर या आवेश में आकर ऐसा कुछ नहीं करते हैं, जिससे कि इन्हें आगे चलकर दिक्कत हो।

यह लोग समुद्र की भांति धीर-गंभीर, मर्यादा का पालन करने वाले होते हैं। यह लोग बहुत गुणी होते हैं।

इस नक्षत्र के व्यक्ति का स्वभाव बहुत लचीला और सौम्य होता है।

यह लोग संयम और अनुशासन के साथ काम करने वाले होते हैं तथा दूसरों से भी यही चाहते हैं कि अनुशासन में रहकर पूरी सावधानी के साथ निर्णय लें।

इस नक्षत्र के लोग अच्छे सलाहकार होते हैं। समस्या ग्रस्त लोगों को यह सटीक और उपयोगी सलाह देते हैं।

यह लोग कैल्कुलेशन में भी बहुत एक्पर्ट होते हैं। इसके अलावा यह किसी विशेष विषय में गहन चिन्तन या शोध करने में भी पारंगत होते हैं।

यह लोग कठिन और विषम परिस्थितियों में विचलित नहीं होते हैं तथा प्रसन्न मन संतुलित मस्तिष्क के साथ कार्य करते हैं।

सावधानियां

इन लोगों को सुख सुविधा अधिक प्राप्त हो जाए तो इनके अंदर आलस्य की भावना आ जाती है। इसलिए इन लोगों को एक्टिव रहना चाहिए।

यदि इनके मन मुताबिक काम न किया जाए तो यह क्रोधित हो जाते हैं। क्रोध के दौरान अतिकटु वजन बोलने से भी परहेज नहीं करते हैं। इसलिए इन्हें विषम परिस्थिति में विवेक से काम लेना चाहिए।

यह लोग अचानक हुए परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। यह अपनी कल्पनाओं को खण्डित होते नहीं देख पाता हैं। जिसके कारण कभी-कभी यह परिस्थिति में अनफिट दिखाई देते हैं।

लचीले और सौम्य होते हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोग, अनुशासन के साथ करते हैं काम

कैसे बढ़ाएं पावर

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र की वनस्पति होती है नीम। नीम एक तेजी से बढ़ने वाला पूर्ण पतझड़ पेड़ है। नीम की विशेषताओं के विषय में तो सभी लोग परिचित है। नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो बहुतायत में पाई जाती है। आयुर्वेद में नीम को बहुत ही उपयोगी पेड़ माना गया है। इसका स्वाद तो कसैला होता है लेकिन इसके फायदे अनेक होते हैं। इस वृक्ष की जड़ से लेकर फल तक औषधीय गुणों से पूर्ण है। चर्म रोगों और रक्त शोधन के लिए तो यह रामबाण औषधि है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र वालों को नीम का पेड़ अधिक से अधिक लगाना चाहिए इससे उनके जीवन में सुख समृद्धि आती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget