एक्सप्लोरर

निवेश का बेहतर विकल्प है PPF स्कीम, इतने साल निवेश करने पर तैयार होगा लाखों का टैक्स फ्री फंड

पीपीएफ की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। यह भी निवेश करने का एक अच्छा ऑप्शन है, जिसके जरिए आप 1,50,000 रुपए तक का निवेश कर अपने टैक्स को कम कर सकते हैं।

अगर आपको अपने टैक्स को कम करने का ऑप्शन मिल जाए तो इससे बेहतर भला क्या हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आजकल अपने टैक्स को कम करने के लिए इन्वेस्टमेंट, अपने घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस और एलआईसी जैसी कई तरह के डॉक्यूमेंट दिखाकर टैक्स में छूट पा सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत की गई बचत और निवेश में आपको सरकार की ओर से छूट दी जाती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से अपने टैक्स को कम कर सकते हैं और अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं।

पीपीएफ की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। यह भी निवेश करने का एक अच्छा ऑप्शन है, जिसके जरिए आप 1,50,000 रुपए तक का निवेश कर अपने टैक्स को कम कर सकते हैं। इस योजना पर सरकार आज की तारीख में 7.9 फीसदी की दर से ब्याज देती है। यह ब्याज हर साल आपकी बचत में जुड़ता जाता है।

निवेश का बेहतर विकल्प है PPF स्कीम, इतने साल निवेश करने पर तैयार होगा लाखों का टैक्स फ्री फंड

इस खाते को आप किसी भी डाकघर या बैंक में जाकर ओपन करा सकते हैं। इस खाते में जमा की गई राशि को आप ठीक 15 साल के बाद ब्याज सहित निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि जब आप 15 साल के बाद इस राशि को निकालेंगें तो आपको कितने रुपए मिलेंगे। बता दें कि अगर कोई भी निवेशक अपने PPF खाते में हर साल पूरी रकम, यानी 1,50,000 रुपए जमा कराता है, और ब्याज दर में कोई भी बदलाव नहीं होता है तो निवेशक को एक निश्चित समय के बाद पूरे 43,60,517 रुपए मिलेंगे।

निवेश का बेहतर विकल्प है PPF स्कीम, इतने साल निवेश करने पर तैयार होगा लाखों का टैक्स फ्री फंड

खास बात ये है कि इस रुपए पर आपको एक भी टैक्स नहीं देना होगा। यानी 15 साल तक हर साल 1,50,000 रुपए जमा करते हुए आपने खाते में कुल 22,50,000 रुपए जमा किए थे और अब आपको 21,10,517 रुपए का ब्याज मिलेगा। यह ब्याज की राशि टैक्सेबल भी नहीं होगी।

निवेश का बेहतर विकल्प है PPF स्कीम, इतने साल निवेश करने पर तैयार होगा लाखों का टैक्स फ्री फंड

15 साल तक लगातार इस योजना में पैसे लगाने पर आप एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप हर साल 1,50,000 रुपए का निवेश नहीं करते तो आपको इस रकम पर हर साल टैक्स देना पड़ता। टैक्स स्लैब के हिसाब से आपको हर साल इस रकम पर 46,800 रुपए टैक्स के रुप में जमा करने पड़ते (अगर आपकी आय 30 प्रतिशत कर की स्लैब में आती तो यह टैक्स की रकम आपको जमा करनी होती) वहीं, अगर आपकी आय 20 फीसदी वाले स्लैब में आती है, तो आपको 31,200 रुपए टैक्स के रुप में देने होते।

निवेश का बेहतर विकल्प है PPF स्कीम, इतने साल निवेश करने पर तैयार होगा लाखों का टैक्स फ्री फंड

अगर मोटा-मोटा हिसाब लगाया जाए तो ब्याज के तौर पर 15 साल की समाप्ति के बाद मिलने वाली 21,10,517 रुपये की रकम के अलावा आप 7,02,000 रुपये आयकर के रूप में भी बचा सकते हैं। पीपीएफ खाते से आपने कुल मिलाकर 22,50,000 रुपये के निवेश पर 28,12,517 रुपये कमाए जिनपर आपको किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget