एक्सप्लोरर

खास है काशी का ओम नम: शिवाय बैंक, पैसे नहीं यहां जमा होती है आस्था, ब्याज में मिलती है...

ओम नमः शिवाय बैंक में लेन-देन भी होता है। कर्मचारी भी होते हैं और हिसाब-किताब भी रखा जाता है, लेकिन अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें पैसे नहीं बल्कि ओम नमः शिवाय लिख कर जमा किया जाता है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। आमतौर पर बैंक में रुपये जमा किये जाते हैं जिसके बदले में आपको ब्याज मिलता है, लेकिन एक बैंक ऐसा भी है जहां रुपया-पैसा नहीं बल्कि जमा होती है तो सिर्फ आस्था... और बदले में आपको मिलती है मन की शांति। जी हां... इस बैंक का नाम है ओम नमः शिवाय बैंक और यह स्थित है भोले की नगरी काशी यानी वाराणसी में।

ओम नमः शिवाय बैंक में लेन-देन भी होता है। कर्मचारी भी होते हैं और हिसाब-किताब भी रखा जाता है, लेकिन अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें पैसे नहीं बल्कि ओम नमः शिवाय लिख कर जमा किया जाता है। इस बैंक में एक जन्म की जमा पूंजी को दूसरे जन्म में सूध सहित प्राप्त होने की बात कही जाती है। लिहाजा भक्त आस्था के इस बैंक में अपने हाथों से ओम नमः शिवाय लिखकर जमा करते हैं जिससे उन्हें शांति की प्राप्ति होती है और इस जन्म का पुण्य अगले जन्म तक मिलता है। खास है काशी का ओम नम: शिवाय बैंक, पैसे नहीं यहां जमा होती है आस्था, ब्याज में मिलती है...

काशी में मौजूद शिवबैंक की कार्यशैली भी सामान्य बैंकों की तरह ही है। पहले भक्त यहां आते हैं और बैंक के कार्यालय में अपना खाता खुलवाते हैं। खाता खुलवाने के साथ भक्तों को पुस्तिका मिलती है जिसमें ओम नमः शिवाय लिखकर यहां जमा की जाती है। तकरीबन 18 सालों के सफर में आज इस बैंक में 136 करोड़ से भी ज्यादा ओम नमः शिवाय लिखे पत्रों को जमा किया जा चुका है। आस्था की जमा पूंजी के खाताधारक देसी और विदेशी दोनों हैं।

20 जून 2002 को बाबा के गर्भगृह से हुई थी शुरुआत इस बैंक की स्थापना 20 जून 2002 में हुई थी। तब से लेकर आज तक रोजाना ये बैंक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। सुबह बैंक खुलने के बाद भगवान शिव की पूजा होती है और पूरे दिन यहां आस्था को जमा करने वालों का जमावड़ा होता है। इन जमा पत्रों को इस बैंक में सहेजकर रखा जाता है। मान्यता है कि इससे भक्तों पर बाबा विश्वनाथ की विशेष कृपा बरसती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget