एक्सप्लोरर

IND vs BAN: टीम इंडिया की जबरा फैन से मिले कोहली और शर्मा, जानिए- कौन हैं चारुलता पटेल?

भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान चारुलता पटेल नाम की बुजुर्ग महिला ने खूब सुर्खियां बटोरी। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने उनसे मुलाकात भी की।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप सीरीज का अहम मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन बनाए। पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने आई बांग्लादेश ने भारतीय गेंदबाजों को शानदार चुनौती दी। हालांकि, बांग्लादेश की पूरी टीम 286 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह वो 28 रन से मैच हार गई। इस मैच के हीरो रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा। रोहित शर्मा ने 92 गेंदों में शानदार 104 रन बनाए थे। इस मैच के बाद जो विषय चर्चा में था वो है भारतीय टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश करना, लेकिन कल एक ऐसा भी शख्स था जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। या यूं कहे कि भारतीय टीम के अलावा मंगलार का दिन इन्हीं के नाम रहा... जी हां। वो नाम है 87 साल की चारुलता पटेल का।

भारतीय टीम की जबरा फैन चारुलता व्हील चेयर पर अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंची चारुलता जबरदस्त तरीके से टीम इंडिया को चीयर कर रही थी। उनके जोश और जज्बे की हर कोई दाद दे रहा था। चीयर करती चारुलता का जिक्र कमेंटटेर हर्षा भोगले और सौरव गांगुली ने भी किया। मैच के दौरान चारुलता को कैमरे ने कई बार कैद किया। मैच जीतने के बाद शतक जमाने वाले रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली भी खुद को रोक नहीं पाई और उनसे मिलने पहुंच गए। चारुलता ने भी रोहित और विराट को गले लगाया और आशीर्वाद दिया। विराट और रोहित को आशीर्वाद देती चारुलता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। IND vs BAN: टीम इंडिया की जबरा फैन से मिले कोहली और शर्मा, जानिए- कौन हैं चारुलता पटेल?

विराट कोहली ने चारुलता से मुलाकात की तस्वीरे खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी की है। कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम अपने सभी प्रशंसकों के प्यार और साथ के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहेंगे, विशेषतौर पर चारुलता पटेल जी का। वो 87 साल की हैं और मैंने अभी तक जितने लोगों को देखा है वो उनमें शायद सबसे ज्यादा समर्पित प्रशंसक हैं।'

कौन हैं चारुलता पटेल? मैच के दौरान आईसीसी ने चारुलता का एक इंटरव्यू भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका जन्म तंजानिया में हुआ है और उनके माता-पिता भारत से हैं। चारुलता ने बताया कि उनके बच्चे काउंटी क्रिकेट खेलते हैं। इसी वजह से उनको भी क्रिकेट देखने का शौक हुआ। चारुलता को पूरी उम्मीद है कि विश्व कप भारत ही जीतेगा। उन्होंने कहा कि वो भगवान गणेश से भारत की जीत के लिए प्रार्थना करेंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget