एक्सप्लोरर

भाकियू की महापंचायत में जमा होने लगी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं. माना जा रहा है कि नरेश टिकैत कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. पंचायत को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है.

मुजफ्फरनगर: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को लेकर राजनीति तेज हो गई है. रात भर गहमागहमी का दौर जारी रहा. उधर आज मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत ने पंचायत का आयोजन किया है. प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के बीच संभावित टकराव टल गया है. प्रशासन ने किसान पंचायत की इजाजत दे दी है. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यातायात सुचारू रहे इसके लिए रूट में फेरबदल किया गया है.

किसान मैदान में पहुंचना शुरू हो गए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं. मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी की जा रही है. नरेश टिकैत किसानों के साथ सिसौली से शहर की ओर रवाना होंगे. इस महापंचायत पर सभी की निगाहें लगी हैं. माना जा रहा है कि नरेश टिकैत कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं. रालोद के राष्ट्रीय महासचवि जयंत चौधरी के आने की भी चर्चा है.

महापंचायत को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है. सुबह उच्चाधिकारियों ने नरेश टिकैत से फोन पर बातचीत की. आइबी के दो अधिकारी सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत से मिले और बातचीत की. पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं. मैदान को छावनी में तब्दील किया गया है. मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी की जा रही है. महिलाओं ने रवाना होने से पहले सिसौली स्थित किसान भवन पर पहुंचकर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर नमन किया और संकल्प लिया कि किसानों की इस लड़ाई में वह भी बराबर की भागीदार रहेंगी.

पंचायत को देखते प्रशासन ने कमर कसी

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महापंचायत के दौरान शहर के महावीर चौक से सकरुलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा. मेरठ की ओर से आने वाले सभी वाहन हाईवे से होते हुए वाया भोपा बाईपास से शहर में प्रवेश करेंगे. वहीं, शामली और बड़ौत की ओर से आने वाले सभी वाहन भी पीनना-वहलना बाईपास होते हुए हाईवे और वहां से भोपा बाईपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे.

उधर, सरधना, जानी, सरूरपुर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों से किसान ट्रैक्टर से गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की तैयारी में हैं. गंगा नहर पटरी मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है. लेकिन यह निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के जाते हुए वीडियोग्राफी कराई जाए और उन पर नजर रखी जाए. वहीं राकेश टिकैत भी धरना जारी रखने पर अडिग हैं. किसानों की पंचायत को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है. टिकैत ने कहा कि रात में गाजीपुर बार्डर पर कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी. बगैर जांच पूरी हुए यदि गिरफ्तारी की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में नहीं लेते, लेकिन सरकार ऐसा करने को मजबूर कर रही है.

ये भी पढ़ें-

गांव-गांव घूमेगी राम मंदिर की झांकी, राजपथ की परेड में मिला है पहला स्थान

Farmers Protest: क्या राकेश टिकैट के आंसुओं ने आंदोलन में दोबारा जान फूंक दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget