एक्सप्लोरर

लखनऊ में किसानों की महापंचायत, टिकैत बोले- पीएम के माफी मांगने से नहीं, MSP पर कानून बनने से मिलेगा रेट

Kisan Mahapanchayat: संयुक्त किसान मोर्चा ने लखनऊ में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया. राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम के माफी मांगने से फसल का रेट नहीं मिलेगा, एमएसपी पर कानून बनने से मिलेगा.

लखनऊ: संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से लखनऊ में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया. ये महापंचायत इको गार्डन में आयोजित की गई. जिसमें हजारों की संख्या में किसान पहुंचे. इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 1 साल लगा लेकिन हमने हमेशा अपनी भाषा में अपनी बात कही. लेकिन दिल्ली की चमकीली कोठियों में बैठने वालों की भाषा दूसरी थी. हमें 12 महीने लगे अपनी बात समझाने में की इस कानून से नुकसान होगा. जब उन्होंने सर्वे कराया तो समझे कि इन कानूनों से नुकसान है.

राकेश ने पीएम पर कसा तंज

राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम मोदी ने कटाक्ष के साथ कानून वापस लेने की घोषणा की, जैसे कोई लड़ाई करके 'गाली' देते हुए भागता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को समझने में नाकाम रहे, देश से माफी भी मांगी. लेकिन उनके माफी मांगने से रेट नहीं मिलेंगे, एमएसपी की पॉलिसी बनने से रेट मिलेंगे. जब ये गुजरात में सीएम थे तो एक कमिटी के अध्यक्ष थे जिसमें तमाम सीएम थे. तब इन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को रिपोर्ट देकर एमएसपी लागू करने की बात कही थी. वो आज भी पीएमओ में रखी है. हम बस ये कहते अपनी ही कमिटी की रिपोर्ट लागू कर दें.

टिकैत ने कहा, " इन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेंगे. झूठ बोलकर चुनाव जीता फिर उसे लागू भी नहीं किया. पहले 3 क्विंटल गेहूं में एक तोला सोना आता था,आज भी दे दो तो हम कानून का स्वागत करेंगे. पूरा देश प्राइवेट मंडी बनने जा रहा है, आपको जागना होगा. ये आपको कहते है कि मंडी के बाहर अपना अनाज बेचो. इसका मतलब ज़ब मंडी कमजोर होगी तो कहेंगे आमदनी नहीं. ये मंडी की जमीन बेचने में लगे और आपको उलझायेंगे हिन्दू-मुसलमान, सिख-हिन्दू में, जिन्ना में."

ये हैं किसानों की मांगे

राकेश टिकैत ने कहा की हमारे तमाम मसले हैं. एमएसपी की गारंटी, सीड बिल, दूध पालिसी, जो किसान शहीद हुए उसपर ये हमसे बात करें और हमारी बातों को भी सुने. ये बात नही सुनेंगे और मानेंगे तो देश भर में कार्यक्रम चलेंगे. इसके अलावा पुलिस की सैलरी भी हमारा मुद्दा है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की गिरफ्तारी हमारा प्रमुख मुद्दा है. अगर टेनी ने मिल का उद्घाटन किया तो उस मिल पर गन्ना नहीं जाएगा. बल्कि गन्ना डीएम के ऑफिस जाएगा भले ही कितना नुकसान हो. हम 3 दिन लखीमपुर खीरी में रहेंगे.

आंदोलन अभी जारी रहेगा- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने तंज कसते हुए कहा, "जिस तरह पीएम ने बात की, शहद से भी मीठी आवाज थी. देश का पीएम ऐसे बात करता है तो शक होता है. हम देश के पीएम को कमजोर नहीं मजबूत चाहते हैं. आप माफी न मांगों, सख्ती से बात करो, लेकिन समस्याओं का समाधान करो. हमारे आगे के कार्यक्रम तय है. 26 को आंदोलन का एक साल होने पर ट्रेक्टर का कार्यक्रम होगा. 29 को 1 हज़ार किसान ट्रेक्टर से संसद भवन जाएंगे. टिकैत ने कहा की जब ये कृषि बिल वापस ले लेंगे तो अफवाह भी फैलाएंगे. कहेंगे कि हमने कानून वापस लिए फिर भी किसान वापस नहीं मान रहे. लेकिन ये नही बताएंगे कितने कानून नए थोप रहे है. यूपी में गन्ने का 4 हज़ार करोड़ से अधिक बकाया है. योगी आदित्यनाथ आप ध्यान से सुन लेना बिजली के रेट सबसे ज्यादा है. एमएसपी पर कोई खरीद प्रदेश में नहीं है. ये शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा 27 को संयुक्त मोर्चा की मीटिंग दिल्ली में है."

ये भी पढे़ं-

Ayodhya News: राम जन्मभूमि की सुरक्षा के लिए तैयार हुआ नया प्लान, दर्शनार्थियों को मिलेगी ये सुविधाएं

बस्तर में डेंगू नहीं मलेरिया बरपा रहा कहर, जांच में हजारों मरीज आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget