एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण में हर घर से योगदान के लिए पीलीभीत में निकाली गई कीर्तन रैली, नहीं दिखा कोरोना का डर

अयोध्या में राम मंदिर के योगदान के लिए पीलीभीत में भव्य कीर्तन रैली निकाली गई. रैली में सबसे आगे भगवान श्रीराम का रथ और पीछे-पीछे लोग कीर्तन करते हुए मंदिर निर्माण को लेकर जन जागरूकता कर रहे थे.

पीलीभीत: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हर घर से योगदान के लिए पीलीभीत में भव्य कीर्तन रैली निकाली गई. कीर्तन रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को ये बताना था कि हर घर से राम मंदिर निर्माण के लिए कुछ न कुछ सहयोग जरूरी है. घंटा, घड़ियाल, शंख की आवाज के बीच कीर्तन रैली में मौजूद लोगों ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हर सनातनी को इससे जोड़ना है. रैली में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस समेत शहर के तमाम महिला, बच्चे और आम लोग शामिल हुए. रैली में सबसे आगे भगवान श्रीराम का रथ और पीछे-पीछे लोग कीर्तन करते हुए मंदिर निर्माण को लेकर जन जागरूकता कर रहे थे.

नहीं दिखा कोरोना का डर कीर्तन में शामिल लोगों का कहना था कि श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत इस काम को किया जा रहा है. जागरण रैली कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे मंदिर निर्माण में सभी का सहयोग रहे. रैली में नारा लग रहा था मंदिर निर्माण में हाथ बढ़ाएं आओ प्रभु का घर सजाएं. कीर्तन रैली में कोरोना का भय नहीं दिखा इक्का-दुक्का लोग ही मास्क लगाए नजर आए. कीर्तन के दौरान पुलिस सुरक्षा दूर दूर तक नजर नहीं आई.

आस्था का मार्ग प्रदर्शित करने का काम राम भक्त राघवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री राम के मंदिर के भव्य निर्माण के लिए 500 वर्षों से लोग इंतजार कर रहे थे. जिसको लेकर अब न्यायालय के निर्णय आने के बाद इस कीर्तन के माध्यम से जिले में एक-एक घर में आस्था का मार्ग प्रदर्शित करने का काम किया है.

जागरूकता का कार्य किया जा रहा है युवा नेता अंशुमन तिवारी का कहना है कि शहर में संकीर्तन यात्रा के माध्यम से राम भक्तों और शहर में घर-घर तक इस अभियान को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

राजपथ पर दिखेगी अयोध्या की झलक, गणतंत्र दिवस परेड में नजर आएगी राम मंदिर की झांकी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अलीगढ़ की वनिता को बनाया सहायक अटॉर्नी जनरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget