एक्सप्लोरर

अस्थाई मंदिर में रामलला को लगाया गया खिचड़ी का भोग, संक्रांति पर विधि विधान से की गई पूजा

अयोध्या में मकर संक्रांति पर रामलला की विधि विधान से पूजा की गई. वहीं मंदिर पर फैसला आने के बाद पहली बार अस्थाई मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया गया.

अयोध्या: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को खिचड़ी का भोग लगाया गया. खिचड़ी के साथ घी, दही, पापड़ और अचार भी इस भोग में शामिल था. वहीं, रामलला के साथ-साथ अयोध्या के सभी मंदिरों में भी खिचड़ी का भोग लगाया गया.

विधि विधान से रामलला की पूजा की गई

मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को पूरे विधि विधान के साथ खिचड़ी भोग लगाया गया. मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति के बाद से ही सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं, इसलिए इस दिन का खासा महत्व है. इस अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ सबसे पहले रामलला की पूजा अर्चना की गई और उसके बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया. मकर संक्रांति पर खिचड़ी पर्व को कुछ प्रांतों में लोहड़ी के नाम से भी जाना जाता है. इसमें खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, आचार का भोग लगाया जाता है.

रामलला को लगाया गया भोग

रामलला को इन्हीं के साथ खिचड़ी भोग लगाया गया और अस्थाई मंदिर में पूजा अर्चना के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा गया. राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को शायद ही इससे पहले इतने विधि विधान से खिचड़ी का भोग लगाया गया हो और खिचड़ी भोग का प्रसाद लोगों को बांटा गया. एक तरफ जहां राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में रामलला को खिचड़ी भोग लगाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के अलग-अलग प्रतिष्ठित मंदिरों में भी भगवान श्रीराम को विधि-विधान और परंपरागत तरीके से खिचड़ी का भोग लगाया गया.

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि, आज खिचड़ी का भोग और विधि विधान से पूजा अर्चना होने के बाद भगवान रामलला को खिचड़ी का भोग लगा क्योंकि आज के दिन खिचड़ी का पर्व है. दूसरे प्रांतों में इसे लोहड़ी भी कहते हैं. अन्य प्रांतों में इसको कई नामों से जाना जाता है, लेकिन विशेष रूप से वह खिचड़ी ही है. भगवान राम लला का भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा गया और यह प्रथम बार है अस्थाई मंदिर में रामलला के लिए व्यवस्था की गई और वहीं अस्थाई मंदिर में भोग लगा प्रसाद वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें.

यूपी की राजनीति में 'मोदी मैन' एके शर्मा की एंट्री, योगी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget