एक्सप्लोरर

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य बोले- '2013 में कुंभ मेले भगदड़ के लिए आजम खान जिम्मेदार, नहीं जानते ABCD'

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा, ‘‘2012 में मैं एक विधायक था और 2013 में प्रयागराज में कुंभ मेला आयोजित किया गया था, तब मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव कुंभ में स्नान करने नहीं गये."

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की अक्षमता को 2013 कुंभ मेले (Kumbh Mela) में हुई भगदड़ के लिए जिम्मेदार बताया. डिप्टी सीएम ने तंस कसते हुए कहा कि ‘‘कुंभ मेले की ‘एबीसीडी’ नहीं जानने वाले को कुंभ के समय नगर विकास मंत्री बना दिया गया.''

वर्तमान प्रयागराज, तत्कालीन इलाहाबाद में संगम पर आयोजित 2013 के कुंभ मेले में हुई भगदड़ में 42 लोगों की मौत हुई थी. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘एक ऐसा व्यक्ति जो कुंभ मेले की एबीसीडी नहीं जानता उन्‍हें कुंभ का मंत्री बनाया गया था.’’ डिप्टी सीएम ने कहा, ‘‘2012 में मैं एक विधायक था और 2013 में जब प्रयागराज में कुंभ मेला आयोजित किया गया था, तब मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव कुंभ में स्नान करने नहीं गये. उनके (अखिलेश यादव) के चचा मोहम्मद आजम खान नगर विकास मंत्री थे और उन पर कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी थी.’’

UP Politics: यूपी में 'मिशन 80' के लिए BJP की मुस्लिम वोटर पर नजर, आजम खां के गढ़ रहे रामपुर से होगी शुरुआत?

विरोधी कर रहे पीएम उम्मीदवार के तलाश
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तब मेले में भगदड़ मची थी और लोगों की जान चली गयी थी. उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जो कुंभ मेले की एबीसीडी नहीं जानता उन्‍हें कुंभ का मंत्री बनाया गया था.’’ यहां आयोजित एक सम्मेलन में मौर्य से जब पूछा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मंत्र क्या है तो उन्होंने कहा, मंत्र बताने की जरूरत नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास का नतीजा यह है कि विरोधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की तलाश कर रहे हैं, और उन्हें एक भी नहीं मिल पा रहा है.’’

उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड पर की गई टिप्पणी पर कहा, "भारत का संविधान नहीं है पर्सनल लॉ बोर्ड. समान नागरिक संहिता का उल्लेख भारत के संविधान में किया गया है जिसे लागू करना समय की मांग है. यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ को और सशक्त करेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget