एक्सप्लोरर

राहुल अमेठी से चुनाव हार रहे हैं और गठबंधन की हवा निकल चुकी है: केशव प्रसाद मौर्या

उन्होंने कहा कि वे पहले राफेल-राफेल कहते थे। मैं कहता हूं कि राफेल का मतलब ''राहुल गांधी फेल'' है। मौर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं रखा।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए यही नहीं उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान चौकीदार चोर है के बयान पर संज्ञान लिया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने देश की सबसे बड़ी अदालत में अपने बयान पर माफी मांगी थी। एबीपी गंगा से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मनगढ़ंत और झूठे आरोप वगाना कांग्रेस की संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि वे पहले राफेल-राफेल कहते थे। मैं कहता हूं कि राफेल का मतलब ''राहुल गांधी फेल'' है। मौर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं रखा। उन्हें कोई उपहार भी मिलता है तो वे दूसरों को दे देते हैं। उन्होंने पिछड़ी जातियों के लिए बहुत काम किया है। पीएम को सियोल से पुरस्कार मिला तो उसे 'नमामि गंगे प्रोजेक्ट'' को दे दिया। आज राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष माफी मांगनी पड़ी। मैं समझता हूं कि ये कांग्रेस के ऊपर करारा तमाचा है।

प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें तो देश से माफी मांगनी चाहिए बल्कि उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मैं वायनाड के बारे में तो नहीं जानता लेकिन राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आजमगढ़ से चुनाव हार रहे हैं।

उन्होंने मायावती पर निशाना साधा कि पीएम पर आरोप लगानेवाली बसपा सुप्रीमो भले ही चुनाव न लड़ रही हों लेकिन अगर वह चुनाव लड़तीं तो वह भी हारतीं। मेरे पास यह भी सूचना है कि चुनाव लड़ रहे रालोद के अध्यक्ष व मुजफ्फरनगर से उम्मीदवार अजित सिंह भी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और अमेठी का मैं स्वयं दौरा करके आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हवा निकल चुकी है। उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget