एक्सप्लोरर

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान मिलने पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान पर केशव प्रसाद मौर्य ने गरीबों, पिछड़ों के लिए उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि ये प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

Padma Awards 2023: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. इस सम्मान को लेने के लिए उनके पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से उन्होंने ये सम्मान ग्रहण किया. जिसे लेकर अब यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. अक्सर अखिलेश यादव पर सियासी वार करने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने देश की राजनीति में मुलायम सिंह के योगदान को याद किया है.

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गरीबों, पिछड़ों के लिए उनके योगदान को याद किया है. मौर्य ने कहा कि उनका योगदान प्रदेश के लिए गर्व की विषय है. केशव मौर्य ने अपने आधिकारिट ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "महामहिम राष्ट्रपति जी ने पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया. गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों के लिए उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा. प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है."

सीएम योगी ने भी किया याद

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव का वीडियो शेयर करते हुए मुलायम सिंह यादव को याद किया था, ये वीडियो उस समय का है जब अखिलेश ने राष्ट्रपति के हाथों पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया था. सीएम योगी ने भी नेताजी को याद करते हुए, "कहा समाज की मुख्य धारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे"

अखिलेश यादव ने कही ये बात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान देने पर अपने पिता को याद किया और इसे उनके विचारों और समाज के लिए किए गए कामों का सम्मान बताया. अखिलेश यादव ने कहा कि, 'महान व्यक्तियों का सम्मान वस्तुतः उनके महान विचारों एवं कार्यों का सम्मान होता है. मा. नेता जी के ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित होने पर हार्दिक नमन!"

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग करती रही है. सपा नेता डिंपल यादव और शिवपाल यादव ने उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव के सियासी दांव में अब अनुप्रिया पटेल की एंट्री, निकाय चुनाव से पहले किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget