एक्सप्लोरर

'बाबा साहब को लेकर ज्ञान न दें..', मायावती के ऐलान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य, दी ये नसीहत

keshav Prasad Maurya ने कहा कि मैं मायावती, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से कहना चाहूंगा कि वो अपनी पार्टी पर ध्यान दें, बाबा साहब को लेकर ज्ञान न दें, ये सब बाबा साहब के जन्म जात विरोधी हैं."

Dr BR Ambedkar Issue: डॉ बीआर अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को इसके विरोद में देश भर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर है. विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकसाथ दिखाई दे रही है. जिस पर यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को हमें ज्ञान देने की जरूरत नहीं है. 

उपमुख्यमंत्री ने बसपा के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि "जिस मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी विरोध कर रही है, उसे ऐसे विरोध की आवश्यकता नहीं है. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र की सरकार आई है. तब से सरकार के माध्यम से और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक से लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या हमारे अन्य राष्ट्रीय नेता, सभी भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के पुजारी है. 

'बाबा साहब का नाम लेकर ज्ञान न दें'
केशव मौर्य ने आगे कहा कि बीजेपी उनके हर अधूरे स्वप्न को साकार करने के लिए गरीबों कल्याण के लिए समर्पित होकर उनके उत्थान के लिए काम कर रही है. हमारी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला है. "मैं मायावती से कहना चाहूंगा कि उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए और समाजवादी पार्टी ख़ुद को समाप्त होने से बचाए और कांग्रेस को अपनी पार्टी के भारत मुक्त होने से बचाना चाहिए. बाबा साहब को लेकर ज्ञान न दे ये सब बाबा साहब के जन्म जात विरोधी हैं."

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने बी आर अंबेडकर को लेकर राज्यसभा में बयान दिया था, जिसमें उन्होने कहा कि अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर कहना फैशन बन गया है अगर विपक्षी दल इतना भगवान का नाम लेते तो उन्हें सात जन्मों का मोक्ष मिल जाता. उनके बयान के ये छोटा हिस्सा निकालकर विपक्षी दल लगातार भाजपा पर हमलावर है. वहीं बीजेपी का आरोप है कि उनके भाषण का छोटा हिस्सा निकालकर गलत तरह से पेश किया जा रहा है. 

राहुल गांधी के परभणी दौरे के बीच भड़कीं मायावती, बसपा चीफ बोलीं- कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget