एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: केशव प्रसाद मौर्य का 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी पर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि सपा अपने कर्मों से 2024 चुनाव के बाद खुद ही 'समाप्तवादी पार्टी' बन जाएगी. अखिलेश यादव सत्ता से हटने के बाद कोई चुनाव नहीं जीत सके हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ​​​​ (Keshav Prasad Maurya) ने बुधवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) रामचरितमानस प्रकरण उठाकर समाज में नफरत पैदा करने और लोगों को बांटने का काम कर रही है. गाजीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौर्य ने दावा किया कि सपा अपने कर्मों से 2024 लोकसभा चुनाव के बाद खुद ही 'समाप्तवादी पार्टी' बन जाएगी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से हटने के बाद कोई चुनाव नहीं जीत सके हैं.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था की है कि आज लाभार्थी को मिलने वाले लाभ का एक-एक पैसा भ्रष्टाचार से प्रभावित हुए बिना गरीब के खाते में पहुंच रहा है. अखिलेश यादव की सरकार अपराधियों की सरकार थी. आज 'डबल इंजन' की सरकार में अपराधी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं.'' केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया, ''कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम को काल्पनिक बताकर जो पाप किया है, उसी के चलते आज उनका नाम-निशान मिटता जा रहा है. आगे भी ऐसा ही होगा. आज विपक्षी पार्टी बिना किसी मुद्दे के साथ सत्ता पाने के लिए हाथ-पांव मार रही है.''

सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है- केशव
मौर्य ने कहा कि 'डबल इंजन' की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य कर रही है, ऐसा सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरीबों के लिए योजना का हाल यह रहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्वीकार करते थे कि जब एक रुपया गरीब के लिए भेजा जाता था तो मात्र 15 पैसा मिलता था.

UP Politics: बेटी संघमित्रा मौर्य को बीजेपी से हिदायत मिलने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान, कही ये बात   

इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और समान नागरिक संहिता लागू करना भाजपा का प्रमुख एजेंडा रहा है. आज अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है, धारा 370 समाप्त हो चुका है और बाकी जो काम (समान नागरिक संहिता) बचा है, वो भी समय पर पूरा हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Embed widget