एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या बड़ा खेल करने में लगे हैं केशव प्रसाद मौर्य? इस वजह से मिला संकेत

UP Nagar Nikay Chuanv: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के दौरों का बड़ा सियासी संदेश निकाला जा रहा है. इसके पीछे कई वजह बताई जा रही है.

UP Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों में लगी हुई यूपी बीजेपी (BJP) में फूल एक्शन में आ गई है. इसका संकेत राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के दौरों से मिलने लगा है. डिप्टी सीएम रविवार को पश्चिमी यूपी (West UP) के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान डिप्टी सीएम मेरठ (Meerut) और आगरा (Agra) जाएंगे. इसके बाद उनके दिल्ली (Delhi) जाने की संभावना है. 

दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मेरठ और आगरा के दौरे पर जाएंगे. डिप्टी सीएम यहां क्षेत्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी, कोर ग्रुप और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों का दावा है कि बैठक के दौरान पश्चिम यूपी में निकाय चुनाव की जीत के लिए रणनीति पर चर्चा होगी. इसके अलावा डिप्टी सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे.

UP Politics: अखिलेश यादव का ये दावा हुआ सच तो खत्म हो जाएगा बीजेपी का सपना, 2024 में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम

आलाकमान से मुलाकात
सूत्रों का दावा है कि पश्चिमी यूपी के दौरे के बाद केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली जाएंगे. दिल्ली में डिप्टी सीएम बीजेपी के आलाकमान से मुलाकात करेंगे. हालांकि इन सब दौरों के बीच गौर करने वाली बात ये है कि बीते दिनों ही डिप्टी सीएम दिल्ली दौरे पर गए थे. तब उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. लेकिन अब एक बार फिर डिप्टी सीएम दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं.

डिप्टी सीएम के दिल्ली दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब यूपी में दो सीटों पर उपचुनाव का एलान हो चुका है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों में राज्य में नगर निकाय चुनाव का एलान होना भी तय माना जा रहा है. जबकि पार्टी ने यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारी मिशन मोड में शुरू कर दी है. इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य के इस दौरे से बड़ा खेल होने और बड़े सियासी संदेश मिल रहे हैं. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget