एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ एक ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे.

लखनऊ: आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. सभी राजनीतिक दलों ने इसके लिए काफी पहले से तैयारी भी शुरू कर दी है. राज्य में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए कोरोना वायरस की दूसरी लहर चुनौती के रूप में उभरी है. इसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमीन पर उतरकर मोर्चा संभालना पड़ा.

लेकिन इस बीच बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ एक ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे.

2022 के लिए बीजेपी ने तेज की तैयारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा ही संगठन अभियान' को और तेज करने का फैसला किया है. इस कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुए लोगों के घरों पर पहुंचकर आवश्यकतानुसार उनकी सहायता के साथ-साथ टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे. सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में संगठन की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में यह फैसला किया गया जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, बीजेपी उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद थे.

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी की ओर से जारी बयान के अनुसार बी एल संतोष ने प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर 'सेवा ही संगठन' के तहत किये जा रहे कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर प्रदेश में किये गए सेवा कार्यो की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें-

UP: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए BJP ने कसी कमर, कोरोना पीड़ितों की मदद में तेज करेगी अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget