एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrest: मनीष सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, जानें क्या कहा?

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद (Keshav Prasad Maurya) ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर बड़ा दावा किया है.

Manish Sisodia Arrested: सीबीआई (CBI) ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू (Delhi Liquor Policy) करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद (Keshav Prasad Maurya) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर बड़ा दावा किया है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भ्रष्टाचार और शिक्षा का सरबत ना बनाये आम आदमीं पार्टी, CBI ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार किया तो न्यायालय जाओ, मामले में गंदी राजनीति न करो, भ्रष्टाचार के विरोध में जन्मी इस पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पार्टी के पाप का घड़ा भरा ही नहीं आज फूट गया."

Manish Sisodia Arrest: 'मनीष सिसोदिया को झूठे मुदकमें में फंसा रही बीजेपी', अखिलेश यादव का बड़ा दावा

क्यों हुई गिरफ्तारी?
सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसी का कहना है कि आबकारी नीति तैयार करने और कार्यान्वयन दोनों में अनियमितताएं थीं और उसका मकसद आप से जुड़े लोगों को कथित तौर पर लाभ पहुंचाना था. सीबीआई के अधिकारी सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने आरोप लगाया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया.

सीबीआई ने एक बयान में कहा, 'उन्होंने टालने वाले जवाब दिए और सबूत दिखाए जाने के बाद भी उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.' सीबीआई ने अपने बयान में कहा कि सिसोदिया को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत 19 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था.

एजेंसी ने कहा 'हालांकि, उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा. उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए. उन्हें 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था.’’ जबकि आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को 'तानाशाही की पराकाष्ठा' करार दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
Kanpur News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
Aligarh News: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल
अलीगढ़: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget