एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट, रुद्रप्रयाग प्रशासन ने की तीर्थयात्रियों से ये अपील

Uttarakhand Weather Update: अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है. प्रशासन का कहना है कि बारिश का असर केदारनाथ धाम यात्रा पर पड़ सकता है.

Kedarnath Yatra 2023: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिये बारिश का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है. प्रशासन की सलाह है कि गर्म कपड़े और आवश्यक दवाइयां साथ लेकर यात्रा करें. प्रशासन का कहना है कि बारिश का असर यात्रा पर पड़ सकता है. मौसम बेहद खराब होने पर कुछ समय के लिये यात्रा को स्थगित करने का फैसला भी लेना पड़ सकता है. इसलिए प्रशासन और पुलिस के जवान अलर्ट मोड में हैं. यात्रियों की सुरक्षा के लिये तैयारी की गई है.

मौसम की आंखमिचौली जारी

पैदल मार्ग सहित धाम में एनडीआरएफ, डीडीआरए, वाईएमएफ और एसडीआरएफ के लगभग पांच सौ जवान तैनात हैं. बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले ही मौसम की आंखमिचौली जारी है. केदारनाथ धाम में रुक रुककर बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है. बर्फबारी और बारिश के बावजूद यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है. रोजाना लगभग 25 हजार यात्री बाबा केदार का दर्शन करने के लिए धाम पहुंच रहे हैं. हालांकि बर्फबारी के बाद ठंड लगने से यात्री बीमार हो रहे हैं.

यात्रियों से प्रशासन की अपील

ज्यादा बीमार यात्रियों को एयर एंबुलेंस के जरिये हायर सेंटर भेजा रहा है. अभी तक 56 गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को एयर एंबुलेस के जरिये अस्पताल भेजा गया है और 1500 से ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि लगातार बिगड़ते मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की तबियत भी खराब हो रही है. अन्य पड़ावों में यात्रियों की तबियत ज्यादा खराब हो रही है. उनके लिए तत्काल एयर एम्बुलेंस और हेली सेवाओं की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. एयर एम्बुलेंस के जरिये हायर सेंटर भेजे गए यात्रियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है. 

Uttarakhand News: इस सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत लड़ने चाहते हैं लोकसभा चुनाव, इन नेताओं से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget