एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में जमी है पांच फीट तक बर्फ, 7 KM पैदल यात्रा मार्ग हुआ साफ

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में बेहतर सफाई को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने सुलभ इंटरनेशनल, नगर पालिका, नगर पंचायतों, जिला पंचायत सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Kedarnath News: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन के मजदूरों की टीम केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ साफ करते हुए केदारनाथ पहुंच चुकी है. अब मजदूरों की टीम केदारनाथ के आस-पास पैदल मार्ग से बर्फ हटा रही है. हालांकि केदारनाथ धाम में अभी भी पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है. वहीं केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम ने अधिकारियों की बैठक भी ली. विश्व प्रसिद्द केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को आम श्रद्धालुओं के लिए खुलने हैं.

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम में यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं. प्रशासन के मजदूरों ने एक महीने के भीतर सात किलोमीटर पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी है. मजदूरों ने दस फीट से अधिक बड़े-बड़े ग्लेशियरों को काटकर रास्ता तैयार किया है. प्रशासन के पचास मजदूरों की टीम पैदल मार्ग से बर्फ साफ करते हुए केदारनाथ पहुंच चुकी है. केदारनाथ धाम में अभी भी पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है. 

7 किमी रास्ते से मजदूरों ने हटाई बर्फ
मजदूर बर्फ को काटकर रास्ता तैयार करने में जुटे हुए हैं. धाम में बर्फबारी से भारी नुकसान भी पहुंचा है. यहां कई आवासीय भवन और पैदल मार्ग भी बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं. फिलहाल एक-दो दिन के भीतर धाम तक पूरी तरह पैदल मार्ग खुल जायेगा. जिसके बाद आवश्यक सामग्री केदारनाथ पहुंचाई जायेगी. वहीं दूसरी ओर केदारनाथ यात्रा मार्ग के साथ ही धाम में बेहतर सफाई को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने सुलभ इंटरनेशनल, नगर पालिका, नगर पंचायतों, जिला पंचायत सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम में स्वच्छता और साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. यात्रा मार्ग और धाम में तैनात किए जाने वाले सभी पर्यावरण मित्रों के अनिवार्य रूप से परिचय-पत्र तैयार किए जाएं और सभी पर्यावरण मित्रों को वर्दी भी उपलब्ध कराई जाए. इसके लिए उन्होंने रोस्टर के आधार कार्मिकों की तैनाती करने को कहा, ताकि यात्रा मार्ग में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था बनी रहे.

डीएम ने सुलभ इंटरनेशलन के इंचार्ज से कहा कि यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम में तैयार किए जाने वाले शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जाए. साथ ही यात्रा मार्ग से घोड़े-खच्चरों की लीद और कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था भी की जाए. उन्होंने जिला पंचायत को सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती करने को कहा. नगर पालिका को महिला शौचालयों में दरवाजे लगाने को कहा. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का दावा- '50 सीटों पर सिमट जाएगी BJP', राहुल गांधी का किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget