एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू, सुरक्षा के लिए लग रही रेलिंग, बर्फ साफ करने में जुटे मजदूर

Uttarakhand News: डीएम ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में इस बार दो चीजों का विशेष ध्यान रखा जाएगा. पहली प्राथमिकता यात्रा पड़ावों में साफ-सफाई की रहेगी और दूसरी घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य को लेकर होगी.

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को लेकर संबंधित विभागों की ओर से जोर-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं हालांकि धाम में बर्फबारी और बारिश हो रही है. इसके बावजूद मजदूर बर्फ को साफ करने में जुटे हैं, जिससे पुनर्निर्माण के कार्यो को शुरू किया जा सके. साथ ही अन्य कार्यों को समय से निपटाकर केदारपुरी आने वाले तीर्थयात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें. दरअसल, इस बार जिला प्रशासन की ओर से देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के दावे किए जा रहे हैं.

ऐसे में समय पर यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाना बहुत जरूरी है. इन दिनों केदारनाथ धाम में जहां बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं, वहीं पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए मजदूर जुटे हुए हैं. डीएम मयूर दीक्षित ने यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मार्च महीने के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने बताया कि डीडीएम की ओर से केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त और रेलिंग टूटी हुई है, उनका मरम्मत कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. 

यात्रा के मद्देनजर की जा रही ये तैयारियां
अक्सर यात्रा के दौरान देखा गया है कि खतरे वाले स्थानों पर रेलिंग नहीं होने से तीर्थयात्री खाई में गिर जाते हैं और उन्हें गंभीर चोटें आ जाती हैं. ऐसे में रेलिंग लगाई जा रही हैं. इसके अलावा जल संस्थान विभाग तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल स्टैंड पोस्ट, हैंडपम्प और पेयजल लाईनों का मरम्मत कार्य तेजी से कर रहा है.

साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों के मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावा सुलभ इंटरनेशनल भी यात्रा मार्ग में शौचालय निर्माण कार्य त्वरित गति से कर रहा है और चिकित्सा विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में स्थापित की जाने वाली एमआरपी का मरम्मत कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग यात्रा मार्ग में पैच वर्क, डामरीकरण और क्षतिग्रस्त दीवारों का मरम्मत कार्य तत्परता से कर रहा है.

डीएम ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में इस बार दो चीजों का विशेष ध्यान रखा जाएगा. पहली प्राथमिकता यात्रा पड़ावों में साफ-सफाई की रहेगी और दूसरी प्राथमिकता में घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि यात्रा से संबंधित निर्माण एजेंसियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बार अस्थाई शौचालयों की जगह पक्के शौचालयों का निर्माण हो रहा है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए रैलिंग लगाई जा रही हैं.साथ ही क्यू आर कोड सिस्टम को भी लागू किया जायेगा.डीएम ने कहा कि केदारनाथ यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी को बड़ी राहत, योगी सरकार जल्द लेगी धोखाधड़ी का केस वापस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget