एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: सुख और आनंद का अहसास कराएगी केदारनाथ यात्रा, किए जाएंगे नए-नए प्रयोग

Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा में जिला प्रशासन का स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष फोकस रहेगा. इसके लिए प्रशासन ने पैदल मार्ग पर मेडिकल कैंप की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं.

Rudraprayag News: देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के लिए 2023 की केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) काफी सुखद महसूस कराएगी. इस बार यात्रा में जिला प्रशासन स्तर से नये-नये प्रयोगों के साथ ही काफी चीजों में बदलाव भी किया जा रहा है. इससे जहां यात्रा पर आये श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जायेंगे, वहीं स्थानीय लोगों का रोजगार भी बेहतर चलेगा. दरअसल, केदारनाथ यात्रा में हर साल आने वाले तीर्थयात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. 

गौरीकुंड से केदारनाथ 18 किलोमीटर पैदल मार्ग पर ही तीर्थयात्रियों को सबसे बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है. इसका पहला कारण यह कि पैदल मार्ग के रामबाड़ा के बाद खड़ी चढ़ाई से होकर निकलना पड़ता है, वहीं दूसरा कारण यह है कि घोड़े-खच्चरों के संचालन के दौरान जहां तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं होने से अकारण ही श्रद्धालु मौत का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में इस बार की यात्रा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से नये- नये प्रयोग किये जा रहे हैं, जिसका फायदा तीर्थयात्रियों को मिलेगा और वे यहां से अच्छा संदेश लेकर लौट सकेंगे.

घोड़े-खच्चरों के संचालन की संख्या को किया गया सीमित
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जहां घोड़े-खच्चरों के संचालन की संख्या सीमित कर दी गई, वहीं इस बार पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दी है. जिससे घोड़े-खच्चरों का संचालन सही से हो पाए और पशुओं के घायल या बीमार होने पर शीघ्रता से इलाज हो सके. केदारनाथ यात्रा में जिला प्रशासन का स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष फोकस रहेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने पैदल मार्ग पर मेडिकल कैंप की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं और मेडिकल स्टाफ के लिए रहने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी. इससे मरीजों को समय से सुविधा मिलने के साथ ही मेडिकल स्टाफ भी पूरी तन्मयता से कार्य करेगा.

केदारनाथ यात्रा में इस बार तीर्थ यात्रियों को नाक पर रूमाल रखकर यात्रा करने की जरूरत नहीं रहेगी. प्रशासन स्तर से गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पक्के शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है. पहले जहां तीर्थयात्री कपड़े की सीट से बने शौचालयों का उपयोग करते थे, वहीं अब इन पर प्रतिबंध करके पक्के शौचालय बनाये जा रहे हैं. इसके साथ ही पानी की बोटल, चिप्स, बिस्किट के प्लास्टिक रैपरों को यात्रा के दौरान ले जाने पर स्वयं की जिम्मेदारी के साथ नीचे लाने के लिए प्रशासन तीर्थ यात्रियों से अपील करेगा और इस प्लास्टिक- कचरे को समय से रिसाइकल कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Umesh Pal Murder: क्या बरेली जेल में रची गई उमेश पाल हत्याकांड की साजिश? अतीक अहमद के भाई अशरफ पर गहराया शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget