एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: पीएम मोदी ने जिस गुफा में लगाया था ध्यान वहां जमकर हो रही बुकिंग, ये है इसमें दिलचस्पी लेने की वजह

Chardham Yatra 2023: जीएमवीएन ने इस गुफा का बुकिंग रेट ₹3000 रखा है. इसके अलावा वहां दो अन्य गुफाएं भी हैं जिसकी ऑफलाइन बुकिंग की जा रही है. जून तक की बुकिंग फुल हो चुकी है.

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) को लेकर श्रद्धालुओं में इस बार भारी उत्साह देखा जा रहा है. खासकर केदारनाथ धाम की बात की जाए तो भारी संख्या में श्रद्धालु धाम में दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, लेकिन केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन के अलावा श्रद्धालु ध्यान गुफा में भी काफी रुचि ले रहे हैं. यह वही ध्यान गुफा है जिसमें 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान लगाया था. इसके बाद से इस ध्यान यात्रा की बंपर बुकिंग की जा रही है. ध्यान गुफा की इस साल जून तक की बुकिंग फुल बताई जा रही है.

चार धाम यात्रा में आने के लिए श्रद्धालु इस बार बंपर बुकिंग कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा अब तक हुए रजिस्ट्रेशन से लगाया जा सकता है, क्योंकि अब तक तकरीबन 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. वहीं अकेले केदारनाथ में यह संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है, लेकिन इन सबके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र केदारनाथ में ध्यान गुफा है. इस ध्यान गुफा के लिए भी लगातार बुकिंग की जा रही है. जीएमवीएन केदारनाथ में बनी ध्यान गुफा का संचालन करता है. जीएमवीएन का कहना है कि ध्यान गुफा के लिए श्रद्धालु जमकर बुकिंग कर रहे हैं और अब तक तकरीबन जून तक की बुकिंग फुल हो चुकी है. यह ध्यान गुफा जीएमवीएन के लिए आमदनी का भी बड़ा जरिया बन रही है.

इस गुफा में ले रहे ज्यादा दिलचस्पी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ की पहाड़ियों पर तीन ध्यान गुफाएं बनाई गईं हैं. इनमें से जिस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान लगाया था, उसकी जून तक की बुकिंग फुल हो चुकी है. यह गुफा मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर पीआर मंदाकिनी नदी के दूसरी ओर दुग्ध गंगा के पास स्थित है. जीएमवीएन ने इस गुफा का बुकिंग रेट ₹3000 रखा है. इसके अलावा वहां दो अन्य गुफाएं भी हैं जिसकी ऑफलाइन बुकिंग की जा रही है, लेकिन श्रद्धालु उस गुफा में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान लगाया था.

केदारनाथ की पहाड़ियों पर स्थित प्राकृतिक गुफाओं को ध्यान गुफा के रूप में तैयार किया गया है. साल 2018 में एक गुफा का निर्माण नेहरू पर्वतोरोहण संस्थान ने किया था. उसके बाद 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गुफा में ध्यान लगाया था. उसके बाद से यह ध्यान गुफा आकर्षण का केंद्र बनी रही है. श्रद्धालु लगातार यहां आकर ध्यान लगाते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं.

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी नेताओं की बढ़ीं धड़कनें, टेंशन में सांसद और विधायक भी, सामने आई इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget