एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ पैदल मार्ग खुला, छह से दस फीट बर्फ काटी

Kedarnath News: लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने जानकारी दी कि पैदल मार्ग को धाम तक खोल दिया गया है. अब जल्द ही घोड़ा-खच्चर संचालन शुरू हो सकेगा.

Kedarnath News:  गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग एक बार फिर श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है. बीते दिनों भारी हिमपात के चलते यह मार्ग बंद हो गया था, लेकिन अब छह से दस फीट तक जमी बर्फ को काटकर रास्ता बहाल कर दिया गया है. लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के मजदूरों ने दिन-रात की मेहनत से बर्फ प्रभावित क्षेत्र में मार्ग को दुरुस्त कर दिया है.

बुधवार देर शाम मजदूरों की टीम ने लिनचोली से छानी कैंप, छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट होते हुए केदारनाथ तक रास्ता खोल दिया. कुल 70 मजदूरों की टीम ने 20 दिनों की कड़ी मशक्कत से लगभग 9 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में जमी मोटी बर्फ को हटाया. इस दौरान हिमखंड जोन और फिसलन वाले हिस्सों में सुरक्षा के लिए मिट्टी और पत्थरों का सहारा लिया गया है ताकि श्रद्धालुओं और घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही सुरक्षित रह सके.

लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने जानकारी दी कि पैदल मार्ग को धाम तक खोल दिया गया है. अब जल्द ही घोड़ा-खच्चर संचालन शुरू हो सकेगा जिससे धाम तक सामान ढुलान का कार्य भी शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि अभी दूसरा चरण शेष है, जिसमें रुद्रा प्वाइंट से हेलिपैड और हेलिपैड से मंदिर परिसर तक बर्फ हटाई जाएगी.

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर एक्शन में CM योगी, चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार, दिए ये निर्देश

शुभारंभ की तैयारियों को और गति मिली
फिलहाल एमआई-26 हेलिपैड क्षेत्र में बर्फ हटाने को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आवश्यक सामग्री और आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जा सकें. लोनिवि की योजना है कि आगामी 10 अप्रैल तक केदारनाथ धाम परिसर की सभी प्रमुख जगहों से बर्फ पूरी तरह हटा दी जाए. मार्ग पर सुरक्षा और सफाई के कार्य लगातार जारी हैं.

बर्फ हटाए जाने के बाद अब केदारनाथ यात्रा के शुभारंभ की तैयारियों को और गति मिल गई है. प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजामों में जुटा हुआ है. यात्रा मार्ग पर सूचना बोर्ड, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget