एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ हाईवे पर दो बसों के ऊपर गिरा चट्टानी पत्थर, दो यात्री हुए गंभीर रुप से घायल

Chardham Yatra: ऑल वेदर कार्य के बाद से केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर कई डेंजर जोन उभर आये हैं, जिस कारण राजमार्ग पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है.

Uttarakhand News: मानसून सीजन में सड़क मार्गो पर सफर करना मुश्किल हो जाता है. ऊपरी पहाड़ी से कब मलबा गिर जाए या पहाड़ी दरक जाय, कहा नहीं जा सकता. ऑल वेदर कार्य के बाद से केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर कई डेंजर जोन उभर आये हैं, जिस कारण राजमार्ग पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है. बीती रात को हुई बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर दो घटनाएं घट गई.

बस पर गिरे पत्थर

केदारघाटी में हो रही बारिश के कारण राजमार्ग पर पहाड़ियां भी दरकने लगी हैं और मलबा भर-भरकर राजमार्ग पर आ रहा है. बीती रात हुई बारिश का असर रविवार को देखने को मिला. सीतापुर पार्किंग के नजदीक ही एक हिमगिरि बस के आगे के हिस्से यानि चालक की तरफ वाले हिस्से पर अचानक से ऊपर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर एवं चट्टानी टुकड़े गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गयी. गनीमत ये रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं थे. बस चालक सुभाष टिहरी के निवासी हैं. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सड़क पर गिरे पत्थरों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया. 

दो यात्री हुए गंभीर रुप से घायल

बस को क्रेन और अन्य साधनों के माध्यम से पीछे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इसके अलावा केदारनाथ राजमार्ग के काकड़ागाड़ से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर कुंड की ओर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की वजह से सोनप्रयाग को जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ड्राइवर के सामने वाले शीशे से बस के अंदर आये पत्थर के कारण दो लोग आकाश मलिक पुत्र महेश मलिक निवासी सिटी झांसी उत्तर प्रदेश (उम्र 26 वर्ष) और अमर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गढ़ी मनियावाला तहसील धामपुर जिला बिजनौर (उम्र 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सरकारी अस्पताल अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया गया. वाहन चालक अनिल प्रसाद निवासी पुनाड़ रुद्रप्रयाग की ओर से मौके पर जब पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे तो सूझबूझ और जीवटता का परिचय देते हुए कुछ पलों के भीतर ही बस को तुरंत बैक गियर में लेकर पीछे सुरक्षित स्थान पर लाकर रोका गया. 

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने ये बताया

इस बीच बस में बैठे अन्य यात्रियों की भी चीख पुकार मचने लगी. सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात भर हुई बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग के दो स्थानों पर घटनायें घटित हुई हैं. पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद करते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल अगस्त्यमुनि भेजा गया.

Bypolls Results 2022 Live: रामपुर में बीजेपी ने सपा का किला भेदा, आजमगढ़ में भी अखिलेश यादव के गढ़ में लगाई सेंध

Bypolls Result 2022: उपचुनाव के नतीजों पर शिवपाल यादव बोले- अब जनता का मेंडेट सभी को स्वीकार कर लेना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget