एक्सप्लोरर

Kedarnath: लैंडस्लाइड से दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Uttarakhand News: केदारनाथ हाईवे और पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है. इन दिनों बारिश में जहां केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए केदारनाथ हाईवे और केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है. हाईवे और पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है. इन दिनों बारिश में जहां केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. वहीं पैदल यात्रा मार्ग पर बहने वाले बरसातीन गदेरे उफान पर हैं. इन गदेरों को पार करने के लिये यात्रियों को जान जोखिम में डालनी पड़ रही है.

पहाड़ी दरकने से दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त 
एक ओर चारधाम यात्रा चल रही है तो दूसरी ओर बारिश यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए तमाम तरह की दिक्कतें पैदा कर दी हैं. बारिश और भूस्खलन की घटनाएं इन दिनों यात्रियों की परीक्षाएं ले रही हैं. केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन का दौर जारी है. केदारनाथ हाईवे पर फाटा के निकट पहाड़ी दरकने से हाईवे किनारे दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत यह रही कि पहाड़ी टूटते समय इन वाहनों में कोई सवार नहीं था. यदि वाहनों में कोई सवार होता तो एक अनहोनी घटना घट सकती थी.

तीर्थयात्रियों के लिए बढ़ रही मुश्किलें
केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्री इन दिनों पैदल मार्ग से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं. बारिश होने के कारण हेली सेवाएं भी बंद हैं. ऐसे में पैदल मार्ग से पहुंच रहे यात्रियों को रास्ते में बारिश और बरसाती गदेरों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर तो बरसाती गदेरे उफान पर बह रहे हैं. इन गदेरों को पार करने में यात्रियों को जान जोखिम में डालनी पड़ रही है. घोड़े-खच्चर भी इन गदेरों को पार करने से कतरा रहे हैं, लेकिन घोड़े-खच्चरों को धकेल कर जबरन आवाजाही कराई जा रही है. तस्वीरों में देख सकते हैं कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर किस तरह से बरसाती गदेरा उफान पर बह रहा है और यात्री और घोड़ा-खच्चर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं.

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल का कहना है कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बरसाती सीजन में दो से तीन स्थानों पर दिक्कतें होती हैं. बरसाती गदेरों के उफान में आने से कुछ समय के लिये यात्रा रोक दी जाती है और स्थिति सामान्य होने पर आवाजाही शुरू की जाती है. उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ की टीमें तैनात हैं, जो हर समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहती है.

ये भी पढ़ें:-

Hamirpur News: जमीनी विवाद को लेकर परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश, जानें- पूरा मामला

Kanpur News: कानपुर में समाज के तानों से तंग आकर प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाया, जानें- क्या है मामला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget