एक्सप्लोरर

Kedarnath: उत्तरकाशी से बाबा केदार के दरबार में पहुंची देव डोलियां, भक्त माहौल का जमकर उठा रहे लुत्फ

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में जगह-जगह देव डोलियां बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रही हैं. साथ ही भक्त इस भव्य माहौल का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) का माहौल इन दिनों भक्तिमय बना हुआ है. इन दिनों जगह-जगह देव डोलियां केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रही हैं. बाबा केदार के मंदिर प्रांगण में देव डोलियों के साथ भक्त भी स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य कर रहे हैं, जिससे केदारनाथ धाम का नजारा बेहद ही सुंदर नजर आ रहा है. बाबा केदार के दर्शनों के लिये जहां लाखों यात्री पहुंच रहे हैं, वहीं उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से देव डोलिया और देव निशान भी केदारनाथ के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं. 

डोलियों का भव्य स्वागत किया गया
उत्तरकाशी से भी ईष्ट भैरव और सती भगवती की डोलियां केदारनाथ दर्शनों के लिये पहुंची हैं. इन डोलियों का बाबा केदार की नगरी में भव्य स्वागत किया गया. डोलियों ने मंदिर प्रांगण में नृत्य किया और डोलियों के साथ भक्तों ने भी खूब नृत्य किया. नागराज डोली के पुजारी केशव अवस्थी ने बताया कि तीन दिन पहले उत्तरकाशी से चले और गौरी माई गौरीकुंड में दर्शन के बाद 18 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर केदारनाथ पहुंचे हैं. इसके बाद भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए निकलेंगे.

भक्त भी माहौल का जमकर उठा रहे लुत्फ 
इन दिनों भगवान केदारनाथ के दरबार में देव डोलियां पहुंच रही हैं. इन डोलियों के पहुंचने से धाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. देश-विदेश से केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु भी देव दोडियों के दर्शन के बाद नृत्य कर रहे हैं. भक्त इस भव्य माहौल का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. डोली के साथ आये भक्त सुखदेव और कमल सिंह ने बताया कि ईष्ट देव भैरवनाथ व सती भगवती की डोली के साथ केदारनाथ पहुंचे हैं. यहां आकर मन को अपार शांति की अनुभूति हो रही है. बाबा केदार की कृपा सभी पर बनी रहे. उन्होंने कहा कि देव डोलियाों ने केदारनाथ पहुंचकर भक्तों के साथ नृत्य भी किया. उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन के बाद केदारनाथ के दर्शन किए गए हैं और अब देव डोलियां बद्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी.

ये भी पढ़ें:-

Banda: बांदा में यमुना और केन खतरे के निशान के ऊपर, मुख्य सड़क से टूटा दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क

Jalaun: जालौन में इंजेक्शन लगाने के बाद गई आठ साल की बच्ची की जान, डॉक्टर को पकड़कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget