एक्सप्लोरर

Kedarnath: जून महीने तक फुल हुई केदारनाथ ध्यान गुफा की बुकिंग, पीएम मोदी भी कर चुके हैं 17 घंटे की साधना

Kedarnath: अगर आप केदारनाथ की गुफा में ध्यान करना चाहते है, तो इसके लिए आपको इंतजार करना होगा. क्योंकि इस बार अगले दो महीने तक की बुकिंग पहले ही हो चुकी है.

Kedarnath: अगर आप बाबा केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं और अपने मन को शांत करने के लिए साधना करना चाहते हैं, केदारनाथ की गुफा में ध्यान करना चाहते है, तो इसके लिए आपको इंतजार करना होगा. जी हां केदारनाथ में बनाई गई ध्यान गुफा की बुकिंग अगले 2 महीने के लिए फुल हो चुकी है. ये वही गुफा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 घंटे साधना की थी. श्रद्धालुओं में ध्यान गुफा में साधना के लिए इतना उत्साह देखा जा रहा है कि जून महीने तक इसकी बुकिंग फुल हो चुकी है. 

केदारनाथ गुफा की बुकिंग 2 महीने के लिए फुल
उत्तराखंड शांत वादियों के साथ-साथ लोगों की आस्था का भी केंद्र है. चारधाम यात्रा हो या फिर सुकून के दो पल, हर कोई उत्तराखंड के शांत वादियों में समय बिताना चाहता है. यही वजह है कि इस बार चार धाम यात्रा के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आने के इंतजार में बैठे हैं. श्रद्धालुओं की निगाहें कपाट खुलने पर टिकी हैं, लेकिन इस बार केदारनाथ धाम में श्रद्धालु ध्यान गुफा में भी साधना कर सकेंगे. ये वही ध्यान गुफा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में 17 घंटे साधना की थी, लेकिन इसके  श्रद्धालुओं को इसके लिए जून तक इंतजार करना होगा. सचिव पर्यटन दिलीप जवलकर ने बताया कि ध्यान गुफा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में काफी क्रेज देखा जा रहा है. भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसके लिए बुकिंग करा दी है. क्योंकि ये पीएम मोदी का भी ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. 

पीएम मोदी भी कर चुके हैं साधना
2018 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने केदारनाथ में ध्यान गुफा का निर्माण किया था. जिसका संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा किया जा रहा है. इस गुफा की लिए बुकिंग ऐसे वक्त में ज्यादा हो रही है जबकि इसका किराया भी दोगुना हो गया है. इस बार गुफा में साधना के लिए साधकों को जीएसटी सहित ₹3000 खर्च करने होंगे. गुफा में एक समय में एक ही व्यक्ति के रुकने की व्यवस्था की गई है. जिसमें हर तरह की सुविधा उपलब्ध है. इसके लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम की मुहिम के बाद ही उत्तराखंड में पर्यटक लौट रहे हैं और ध्यान गुफा की भी बुकिंग हो रही है. 

पिछले 2 साल से कोरोना के कारण उत्तराखंड में पर्यटक नाममात्र के थे, लेकिन इस बार चार धाम यात्रा समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है. तो वही लोग अपने मन को शांत करने के लिए बाबा केदारनाथ धाम में ध्यान गुफा में भी साधना के लिए काफी उत्साहित हैं. ऐसे में जहां सरकार को इससे लाभ पहुंचने की संभावना है तो वही पर्यटक भी काफी उत्साहित हैं. 

ये भी पढ़ें-

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में केवल हिन्दुओं के प्रवेश पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का बड़ा बयान, जानिए- क्या कहा?

Hamirpur : जयमाला के दौरान दुल्हन को आया गुस्सा, बारातियों के सामने ही स्टेज पर दूल्हे को जड़े थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget