एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट बंद, ओंकारेश्वर के लिए निकली डोली, 15 लाख से ज्यादा भक्तों ने इस बार किया दर्शन

Kedarnath Dham Gate Closed: भाई दूज के पावन पर्व पर पूजा-पाठ के बाद केदारनाथ धाम के पट बंद कर दिए गए. अब अगले 6 महीने के लिए मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में बाबा के दर्शन किए जा सकेंगे.

Kedarnath Dham: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी विश्व विख्यात भगवान केदारनाथ (Kedarnath Dham) के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बंद कर दिये गये हैं. शीतकाल के छह महीने के लिए विधि-विधान से कपाट बंद किए गए. इससे पहले पूर्व ब्रम्हबेला पर बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें भोग लगाया गया. इसके बाद बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को भस्म, घी, अनाज, भृंगराज सहित अन्य पूजार्थ सामग्रियों से समाधि दी गई.

अब छह महीने के लिये बाबा केदार समाधि में लीन हो गए हैं. 29 अक्टूबर को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी और आगामी अगले 6 महीने तक यहीं पर बाबा केदार की पूजा-अर्चना होगी.

केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार की सुबह 8.00 बजे विधि-विधान और पौराणिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों भक्त केदारनाथ में मौजूद रहे. समाधि देने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर से बाहर आई और मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने शीतकालीन गद्दस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई. बाबा केदार की डोली की अगुवाई आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्र कर रहे हैं, जबकि हजारों भक्त भी बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा में साथ चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Almora News: अल्मोड़ा में गोवर्धन पूजा के दिन 'युद्ध' सा माहौल, लोगों ने एक-दूसरे पर फेका पत्थर, सदियों से चली आ रही है प्रथा

अगले 6 महीने ओंकारेश्वर में होंगे बाबा के दर्शन
27 अक्टूबर को बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा रामपुर पहुंचेगी और यहीं पर रात्रि विश्राम करेगी. वहीं, शुक्रवार को बाबा केदार की डोली द्वितीय रात्रि प्रवास के लिये गुप्तकाशी पहुंचेगी. 29 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी. इसके बाद 6 महीने तक बाबा केदार के दर्शन यहीं पर होंगे. 

इस बार केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड तीर्थ यात्री पहुंचे. यह संख्या 15 लाख 61 हजार 882 रही. बता दें, कोरोना महामारी के बाद यात्रा के चलने से केदारघाटी के लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं और वहां के स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दिखी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget