एक्सप्लोरर

टाउन हॉल वाराणसी: हास्य कवि सांड़ बनारसी और झगड़ू भैया ने एबीपी गंगा के मंच पर कविताओं से बांधा समा

टाउन हॉल वाराणसी में हास्य कवि सांड़ बनारसी ने अपने अनोखे अंदाज में काशी की बात कही। दूसरी तरफ झगड़ू भैया के झगड़े ने अपना अलग रूप दिखाया

एबीपी गंगा के टाउन हॉल कार्यक्रम में काशी के बुद्धिजीवियों का जमावड़ा लगा। सभी ने काशी की संस्कृति, धरोहर की बात की। एबीपी गंगा के मंच से काशी और क्योटो की चर्चा खूब हुई। प्रबुद्धजनों का मानना है कि काशी सबको मुक्ति देती है। यही नहीं बुद्धिजीवियों का मानना है कि यहां कई तहजीब रहती हैं और आपस में कभी भी कोई मारामारी नहीं होती। वहीं मशहूर कवि सुदामा तिवारी जिन्हें सांड़ बनारसी के नाम से ज्यादा प्रसिद्धि मिली है, उन्होंने ठेठ बनारसी अंदाज में काशी की बात कही।

सांड़ बनारसी ने अपने विदेश यात्रा के दौरान एक घटना का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि विदेश में कविता पाठ के दौरान उनसे कहा गया कि वे क्लिंटन और लेविंस्की पर कविताएं सुनाये। इसके अलावा उन्होंने अपने उपनाम सांड़ रखे जाने के पीछे रोचक किस्सा भी साझा किया। सुदामा जी ने बताया कि 1962 में श्याम नारायण पांडे ने उनके लंबे चौड़े डील डौल को देखकर उनका नाम सांड़ रखा।

इसी मंच पर मौजूद शिक्षाविद् कौशल किशोर का मानना है कि काशी की पहचान कभी खत्म नहीं हो सकती। नागरिकता कानून को लेकर उन्होंने कहा कि काशी में जो आया इस नगरी ने सभी को अपनाया। काशी वैश्विक नागरिकता का एक रूप है। यहां यूरोप, जापान, अमेरिका सभी देशों के लोग हैं। सांड़ बनारसी का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि ये काशी का सांड़ है जो फक्कड़ है, मस्त है भोजन मिले तो ठीक है न मिले तो भी ठीक है। उन्होंने कहा कि बिना सांड़ के बाबा विश्वनाथ अधूरे हैं। हास्यरस के एक अन्य कवि झगड़ू बनारसी ने अपनी बात रखते हुये कहा कि काशी में मृत्यु के बाद गंगाजल मिलता है, जिंदा रहते हैं तो लंगड़ा आम। अपनी कविता सुनाते हुये वह इस कदर भाव में खो गये कि उनको टोकना भारी पड़ा। नाराज होकर वे मंच छोड़कर जाने लगे हालांकि वह तुरंत ही वापस आ गये। ठेठ बनारसी कवि ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत विकास से नहीं हैं खुश

टाउन हॉल वाराणसी कार्यक्रम के अंतिम चरण में बात काशी के उन महानुभावों की जो काशी की पहचान हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी ने काशी की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि यह वह नगरी है जिसका न आदि है न अंत। उन्होंने कहा कि यह भगवान शिव की नगरी है। भौतिकता के चलते काफी बदलाव आ रहा है। महंत जी ने कहा कि यह गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। महंत जी ने सरकार द्वारा बनाये जा रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से असहमति जताई। उनका मानना है कि गंगा जी शिव जी की जटाओं में निवास करती हैं। उन्हें शिवजी के चरणों में लाना गलत है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget