एक्सप्लोरर

Kaushambi News: मनचाही लड़की से शादी के लिए पूरे सावन चढ़ाया जल, मन्नत पूरी नहीं हुई तो शिवलिंग ही चुरा लिया

Kaushambi News: कौशांबी में एक युवक ने मन्नत पूरी नहीं होने पर ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर सब हैरान हो गए. ये युवक मंदिर से शिवलिंग को उठाकर ले आया और उसके कहीं छुपा दिया.

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने मन्नत पूरी नहीं होने पर भगवान को ही मंदिर से चोरी कर लिया और उसे कहीं और जाकर छिपा दिया. ये युवक अपनी मनचाही लड़की से शादी करना चाहता था, इसके लिए उनसे पूरे श्रावण मास में सुबह शाम भगवान शिव की पूजा अर्चना, लेकिन फिर भी जब उसकी मन्नत पूरी नहीं हो पाई तो वो नाराज होकर मंदिर से शिवलिंग को ही उठा ले गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शिवलिंग को मंदिर में दोबारा स्थापित करवा दिया है. 

दरअसल ये पूरा मामला महोवा घाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा गांव का है, जहां रहने वाला 27 साल का छोटू ने स्थानीय मंदिर से शिवलिंग की चोरी की. पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बुधवार को बताया कि छोटू को शिवलिंग चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उससे शिवलिंग बरामद कर उसे दोबारा मंदिर में स्थापित करवा दिया गया है. 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सितंबर को कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां शिवलिंग नहीं था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन सितंबर को छोटू को पकड़ा था. पूछताछ के दौरान उसने शिवलिंग की चोरी की बात कुबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शिवलिंग को बरामद कर लिया. 

मन्नत पूरी नहीं होने पर उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक छोटू अपने किसी रिश्तेदार की बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवार के लोग राजी नहीं हो रहे थे. इस पर छोटू ने श्रावण मास में भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए मन्नत मांगी थी कि उसकी मनचाही शादी हो जाए. ग्रामीणों का कहना है कि छोटू रोजाना सुबह-शाम पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा करता था. उन्होंने बताया कि इस मामले में छोटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है. 

Loksabha Election 2024:अमेठी पर अजय राय ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- स्मृति ईरानी की जमानत हो जाएगी जब्त, राहुल गांधी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget