एक्सप्लोरर

UP News: कौशांबी में दूल्हे के अरमानों पर दुल्हन ने फेरा पानी, धूमधाम से आई बारात लौटी बैरंग, जानिए अजीबोगरीब वजह

Kaushambi News: दूल्हा-दुल्हन थोड़ी देर में एक दूजे के होनेवाले थे. अचानक दुल्हन ने बड़ा फैसला ले लिया. हंगामे के बीच पंचायत भी बुलाई गई. फिर भी दुल्हन का मन नहीं बदला.

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दूल्हे के रंग की वजह से दुल्हन ने बारात लौटा दी. पिपरी क्षेत्र के शेरपुर निवासी युवक की शादी चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की से तय हुई थी. दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर शोर से होने लगी. 29 मई को बड़ी धूमधाम से दुल्हन के दरवाजे पर बारात पहुंची. बारातियों की लड़की वालों ने जमकर आवभगत की. शादी समारोह के लिए वरमाला का स्टेज सजाया गया. दूल्हा-दुल्हन को वरमाला के स्टेज पर बुलाया गया. जयमाला का कार्यक्रम शुरू होनेवाला था.

दूल्हे का रंग देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार

दूल्हे को देखकर अचानक दुल्हन ने शादी करने से इंकार दिया. दुल्हन के एलान से घाराती-बाराती में हड़कंप मच गया. परिजनों ने लड़की से शादी नहीं करने का कारण पूछा. दुल्हन ने बताया कि दूल्हे का रंग सांवला है और उम्र भी ज्यादा है. शादी नहीं करने के फैसले पर जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने बिटिया को लाख समझाया. समाज में प्रतिष्ठा की भी दुहाई दी. लेकिन लड़की टस से मस नहीं हुई. दुल्हन शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी रही. आखिरकार पंचायत बुलाने का फैसला लिया गया.

रंग लौटी बारात की जिले में खूब बात हो रही चर्चा

पंचायत ने भी दुल्हन को वरमाला डालने के लिए राजी करने की कोशिश की. दुल्हन ने पंचायत की कोशिश को भी नाकाम कर दिया. परिजनों की फरियाद के बावजूद बिटिया का मन नहीं बदला. जिद पर अड़ी दुल्हन के आगे  घाराती-बाराती ने हार मान ली. आखिरकार बिन दुल्हन के दूल्हा बारात वापस ले जाने पर मजबूर हुआ. गांव में दुल्हन के फैसले पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. बैरंग लौटी बारात की जिले में खूब बात हो रही है. 

Noida Crime: घी और बटर के नाम पर कहीं आप 'जहर' तो नहीं खा रहे! नोएडा पुलिस के छापे में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget