एक्सप्लोरर

यूपी: कौशांबी में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3 शिक्षक बर्खास्त, एसआईटी जांच में हुआ खुलासा

कौशांबी बेसिक शिक्षा विभाग में बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करना शिक्षकों को महंगा पड़ गया है. एसआईटी की जांच में कौशांबी में 10 फर्जी शिक्षक मिले हैं. दो महिला टीचर समेत कुल तीन शिक्षकों ने बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हासिल की थी.

कौशांबी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शिक्षा विभाग को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जिले में दो महिला टीचर समेत कुल तीन शिक्षकों ने बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हासिल की थी. एसआईटी की जांच में खुलासा होने पर तीनों शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए एफआईआर दर्ज करा दी गई है. बीएसए राजकुमार पंडित ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जांच में एसआईटी को जिले से कुल 10 फर्जी शिक्षकों की तलाशा थी. इनमें से 5 फर्जी मार्कशीट वाले शिक्षक हैं तो 5 ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने ने कम नंबर को बढ़वाकर पास की मार्कशीट हासिल की थी. अभी कुल 7 शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है. उम्मीद है कि जल्द ही अन्य के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी.

कौशांबी बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2010 में 10 शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल की थी. फर्जी शिक्षकों के मामलों को देखते हुए जांच एसआईटी को सौंप दी गई थी. एसआईटी ने गहन तरीके से जांच शुरू की तो कौशांबी में 10 फर्जी शिक्षक मिले. इनमें 5 शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी लगी थी और पांच ऐसे भी शिक्षक मिले जिन लोगों ने जुगाड़ से अपने नंबर बढ़वाकर पास की मार्कशीट लगाई थी.

जांच के बाद एसआईटी की रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया. सभी 10 शिक्षकों को अगस्त 2019 में बर्खास्त कर दिया गया. शिक्षकों ने कोर्ट की शरण ली. कोर्ट ने इन लोगों को स्थगन आदेश दिया, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई की गई. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से इन शिक्षकों को निराशा हाथ लगी और रिपोर्ट आने पर इन लोगों बर्खास्त कर दिया गया.

यूपी: कौशांबी में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3 शिक्षक बर्खास्त, एसआईटी जांच में हुआ खुलासा

बर्खास्त शिक्षकों मे अध्यपिका अर्चना सिंह प्राथमिक विद्यालय ननई का पूरा और सहायक अधयापक लवलेश द्विवेदी पूरे घोघ विकास खंड सरसवां और सहायक अध्यपिका अर्चना देवी प्राथमिक विद्यालय दीवार विकास खण्ड मंझनपुर में तैनात थे. अर्चना सिंह व लवलेश द्विवेदी के खिलाफ महेवाघाट थाना तो अर्चना देवी के खिलाफ मंझनपुर थाना में बीएसए के निर्देश पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: शिक्षक भर्ती घोटाले में मोस्ट वांटेड बीजेपी नेता पर घोषित होगा ईनाम, पोस्टर भी जारी करने की तैयारी में है एसटीएफ

Uttar pradesh 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में बीजेपी नेता का नाम आया, STF ने वांटेड घोषित किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget