एक्सप्लोरर

Kaushambi: 'ताकि बच्चे IAS-IPS बनें, गलत रास्ता न चुनें', मदरसों की जांच पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मदरसों की जांच इसलिए की जा रही है ताकि बच्चे मदरसा शिक्षा तक सीमित न रहे जाएं. इस जांच का कोई गलत उद्देश्य नहीं है.

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद कौशांबी (Kaushambi) पहुंचे. उन्होंने मदरसे (Madrassa) की जांच से जुड़े सवाल पर कहा कि कहीं से शिकायत आती है तो उसकी जांच करना, उसके बारे में पता करना यह कोई गलत नहीं है. डिप्टी सीएम ने कौशांबी में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और साथ ही मेडिकल कॉलेज का दौरा भी किया. उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान डिप्टी सीएम ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया. गंगा और यमुना में बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें चिह्नित कर उचित मुआवजा देने का आदेश दिया. 

बेचैन हैं अखिलेश यादव - केशव प्रसाद 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी सपा के मुखिया अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि वह बेचैन हैं. विधानसभा 2022 के चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे लेकिन 400 सीटें जीतते-जीतते उनको विपक्ष की कुर्सी मिली है. विपक्ष की कुर्सी मिलने के बाद वह हताश, निराश और उदास हैं और अब सपा समाप्ति की ओर है. सपा का अब कोई भविष्य नहीं है, जैसे कांग्रेस मुक्त भारत, वैसे सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश.

UP Politics: सीएम योगी बोले- 'रामपुर का शोषण करनेवाले भुगत रहे अंजाम', आजम खान पर साधा निशाना

मदरसों की जांच पर यह बोले डिप्टी सीएम

योगी सरकार द्वारा मदरसों के निरीक्षण कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मदरसों के निरीक्षण का कोई गलत उद्देश्य नहीं है. मदरसा शिक्षा के माध्यम से पढ़ने वाले बच्चे केवल मदरसा शिक्षा तक सीमित न रह जाएं. उसमें पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस बनें और गलत रास्ता चुनने का माध्यम न बने. उसे आधुनिक बनाए जाने की दृष्टि से भी प्रयास हो रहा है. कहीं से शिकायत आती है तो उसकी जांच करना, उसके बारे में पता करना यह कोई गलत नहीं है. उसका स्वागत किया जाना चाहिए. 

शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी से किसी ने निवेदन नहीं किया है, यदि कोई निवेदन किया जाएगा तब बताएंगे कौन क्या कर रहा है. संभावनाओं के आधार पर जवाब नहीं दिया जा सकता है. प्रियंका गांधी के महंगाई वाले ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनको महंगाई से कोई समस्या होगी तो वह हमें बताएं उनकी समस्या का समाधान होगा.

ये भी पढ़ें -

Twitter फॉलोअर्स के मामले में सीएम योगी से आगे हैं ये मुख्यमंत्री, यहां देखें इन राज्यों के CM के ट्विटर Followers की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget