एक्सप्लोरर

कौशाम्बी: नहीं थम रहा बालू ओवरलोडिंग का खेल, 15 दिनों में 70 वाहनों का हुआ चालान

यूपी के कौशाम्बी में बालू घाटों से ओवरलोडिंग का खेल जारी है. जिले में बालू ओवरलोडिंग को रोकने के लिए रिटायर्ड सेना के जवानों को लगाया गया है. 15 दिन के भीतर 70 बालू लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में बालू घाटों से ओवरलोडिंग का खेल नहीं बंद हो रहा है. नतीजतन सड़कें तो क्षतिग्रस्त हो ही रही हैं साथ ही राजस्व की भारी क्षति भी हो रही है. डीएम अमित कुमार सिंह ने बालू ओवरलोडिंग को रोकने के लिए रिटायर्ड सेना के जवानों को लगा दिया है. ये रिटायर्ड फौजी जिले के महेवाघाट, लेहदरी, तिल्हापुर, ओसा और फतेहपुर बॉर्डर पर तैनात हैं.

करते हैं कार्रवाई सेना के रिटायर्ड जवान ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात होकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करते हैं. इसके अलावा ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी करते हैं. इसके बाद भी बालू माफिया रिटायर्ड सेना के जवानों से नजरें बचाकर ओवरलोड वाहनों को निकालने में गुरेज नहीं कर रहे हैं.

ओवरलोड वाहनों का किया पीछा बुधवार को भी कुछ ओवरलोड बालू लदे वाहन कच्चे रास्ते से होकर निकल रहे थे. जब सचल दस्ते में शामिल रिटायर्ड सेना के जवानों की निगाह पड़ी तो उन्होंने ओवरलोड वाहनों का पीछा कर लिया. सचल दस्ते को आता देख कुछ ओवरलोड ट्रक भाग निकले लेकिन कोखराज इलाके में 4 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया गया.

40 लाख रुपए शुल्क वसूला गया ओवरलोड वाहनों के पकड़े जाने की जानकारी सचल दस्ते ने एआरटीओ शंकर जी सिंह और जिला खनन अधिकारी आरपी सिंह को दी. मौके पर पहुंचकर अफसरों ने वाहनों का चालान कर दिया. जिला खनन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि 15 दिन के भीतर 70 बालू लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिनसे लगभग 40 लाख रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया है.

मुस्तैंद हैं रिटायर्ड सेना के जवान आरपी सिंह ने ये भी बताया कि डीएम के निर्देश पर रिटायर्ड सेना के जवानों को भी बालू की ओवरलोडिंग रोकने के लिए सचल दस्ते के रूप में लगाया गया है. ये जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में बुधवार को 28,000 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, जानें- आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget