एक्सप्लोरर

UP News: साइकिल सवार को बचाते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 35 से अधिक लोग घायल और 5 की हालत गंभीर

Kaushambi News: जिले के कड़ा धाम कोतवाली में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव शुरू कर दिया.

Kaushambi Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई.  हादसे में साइकिल सवार समेत लगभग 35 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन से इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. साइकिल सवार समेत 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. लगभग 65 लोग एक बस में सवार होकर कड़ा धाम माता शीतला का दर्शन करने जा रहे थे. पुलिस ने हादसे की खबर घायलों के परिजनों को दे दी.

कानपुर के लाल बंगले से एक बस में लगभग 65 लोग सवार होकर कड़ा धाम स्थित शीतला माता का दर्शन के लिए जा रहे थे. कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर जीता फतेहपुर बॉर्डर के पास अचानक 55 वर्षीय साइकिल सवार रजनीश शर्मा आ गये. जिसको बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. हादसे में साइकिल सवार सहित ननकी देवी, राकेश निषाद, सोहन लाल निषाद, बीना, सविता अग्रहरि, सुनीता देवी लगभग 35 श्रद्धालु घायल हो गए. जिसमें से पांच श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद चीख-पुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे.

घटना की सूचना मिलते ही सिराथू सीओ मौके पर पहुंचे

इस हादसे की सूचना कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से इलाज के लिए कड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया. यहां पर उनका इलाज चल रहा है. जानकारी होने पर सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने श्रद्धालुओं का हालचाल जाना. इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था भी की गयी है.

साइकिल सवार को व्यक्ति को आई है गंभीर चोट- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर

हादसे के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. कुश शर्मा ने बताया कि अलीपुर जीता रोड पर एक बस पलट गई. हादसे में दर्जनों लोग घायल हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. घायलों का एक्स रे, सीटी स्कैन होना है. साइकिल सवार व्यक्ति ज्यादा घायल है, उसका पैर टूट गया है. सूचना मिली है कि साइकिल वाले को बचाने की नियत से ड्राइवर ने बस को जैसे ही मोड़ा तो बस पलट गई.

ये भी पढ़ें: Bareilly Kanwar Yatra: बरेली में कांवड़ यात्रा पर पथराव, एक दर्जन कांवड़िये घायल, मौके पर पुलिस तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, 'समाजवादी पार्टी हमें खुशी-खुशी...'
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव की सपा को दिया संदेश

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget