एक्सप्लोरर

कौशांबी में डंपर से टकराई कार, पति-पत्नी समेत 5 की मौत, कार का टायर फटने के कारण हुआ हादसा

UP News: कार में सवार पति-पत्नी समेत पांच लोग प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहे थे. तभी कार का टायर अचानक फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रहे डंपर से टकरा गई.

Kaushambi Road Accident: यूपी के कौशांबी में भीषण सड़क हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. सभी फतेहपुर जनपद के अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आल्टो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में आ गई और सामने से आ रहे डंपर में घुस  मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सीएम योगी ने सड़क हादसे मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा नेशनल हाईवे-2 में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे एक आल्टो कार में सवार पति-पत्नी समेत पांच लोग प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहे थे. तभी कार का टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर रॉन्ग साइड में पहुंच गई.

पुलिस ने शवों पीएम के लिए भेजा
इसी दौरान सामने से आ रहे डंफर में कार अनियंत्रित होकर घुस गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी को बाहर निकाला. जिसमे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने घायल महिला समेत दो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया. लेकिन  उनकी भी मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतकों की पहचान आदित्य कुमार (30) पुत्र रामराज निवासी- सुदामापुर, सराय मंडा, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर, राज बहादुर (55) पुत्र स्व. वंश गोपाल, निवासी - सेमरहा, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर,  रचना (35) पत्नी ननका लोधी
निवासी - अभिराज का पुरवा, थाना खागा, जनपद फतेहपुर, ननका (38) पुत्र अज्ञात निवासी - अभिराज का पुरवा, थाना खागा, जनपद- फतेहपुर और रमा शंकर (26) निवासी- हन्नव, थाना- असोथर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है.

पुलिस ने डंपर किया जब्त
सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव में नेशनल हाईवे पर प्रयागराज से फतेहपुर-कानपुर की तरफ एक आल्टो कार एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वह दूसरे लेन में आ गई. सामने स डंपर गाड़ी जा रही थी.

उससे टकराने के कारण गाड़ी में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इनमे से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. दो लोगों का जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी भी मौत हो गई. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. डंपर को पकड़ लिया गया है, अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: महोबा में एसडीएम की गुंडई, महिलाओं को धमकी और युवक से मारपीट कर कहा- बुलडोजर चढ़ा दूंगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget