एक्सप्लोरर

कौशांबी दुष्कर्म प्रकरण की जांच करेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, 13 जून को जाएगा प्रतिनिधिमंडल

UP News: कौशांबी में बच्ची से कथित रेप मामले में अब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने इस प्रकरण की जांच कराने का निर्णय लिया है. आयोग 13 जून को एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित मिलने जाएगा.

Kaushambi News: कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बच्ची से कथित दुष्कर्म और इसके बाद हुई घटनाओं को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने इस प्रकरण की जांच कराने का निर्णय लिया है. आयोग 13 जून को एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पक्ष से मिलने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजेगा.

आपको बता दें कि, 28 मई को सैनी थाना क्षेत्र की एक बच्ची की ओर से सिद्धार्थ नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया. लेकिन 4 जून को आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने बेटे को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया. रामबाबू के बेटे अक्षय की तहरीर पर गांव के प्रधान भूप नारायण पाल, उनके भाई वीरेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. इनमें से दो आरोपितों को जेल भी भेजा जा चुका है.

मामले में शुरू हुई राजनीति
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. कल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर जातियों के बीच तनाव फैलाने का आरोप लगाया, इसमें उन्होंने डिप्टी सीएम की तरफ इशारा किया. इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जातिगत राजनीति करने और समाज को बांटने का आरोप लगाया.

पीड़ित परिवार को किया जा रहा प्रताड़ित
इस पूरे घटनाक्रम पर मंगलवार को हुई राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि घटना में पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही. इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल के नेतृत्व में जांच के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया. इस प्रतिनिधिमंडल में सदस्य विनोद कुमार, बाबा बालक दास, ऋचा राजपूत और अशोक कुमार शामिल होंगे. आयोग की टीम 13 जून को कौशांबी पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत करेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget