एक्सप्लोरर

Kaushambi News: उधार पैसे वापस मांगना पड़ा महंगा, तीन युवकों को पहले बनाया बंधक, फिर निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा

Kaushambi Police: पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसके संबंध में एक प्रार्थना पत्र मंझनपुर क्षेत्राधिकारी को प्राप्त हुआ था.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में तीन युवकों को निर्वस्त्र कर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक ने दबंग व्यक्ति से अपने ही पैसे मांगने की हिम्मत जुटाई तो इसकी सजा युवक सहित उसके दो साथियों को मिली. बदमाशों ने युवकों को पैसे देने के लिए अपने घर बुलाया. इसके बाद तीनों को बंधक बना लिया और बारी-बारी से निर्वस्त्र कर पीटा गया.

दबंगों ने खुद ही पीटने का वीडियो भी बना लिया और किसी ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पीड़ित युवक ने मंझनपुर सीओ से मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र निवासी अमर सिंह ने मनोज सिंह को प्रयागराज में जमीन खरीदने के लिए चार लाख रुपये नगद दिए. अमर सिंह के अनुसार लगभग तीन महीने बाद उसने मनोज सिंह से जमीन का बैनामा करने के लिए कहा, लेकिन मनोज सिंह टालमटोल करने लगा और जमीन का बैनामा करने के लिए उससे कई वादे भी किए. मनोज सिंह बैनामा करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था तो अमर सिंह ने उसके घर जाकर पिता इंदल सिंह से मिलकर सारी बात बताई. 

आरोपी के पिता ने भी दी जान से मारने की धमकी
पिता इंदल सिंह ने भी अमर सिंह को गाली गलौज देकर भगा दिया और धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगने के लिए आओगे तो गोली मार दूंगा. अमर सिंह वहां से भाग निकला और लगभग 2 महीने बाद उसने फिर से मनोज सिंह को फोन किया और जमीन का बैनामा करने के लिए कहा. आरोप है कि उसने फोन पर ही गाली गलौज देते हुए धमकी दी. कुछ दिनों के बाद अमर सिंह को मनोज सिंह ने पैसे वापस करने के लिए अपने घर बुलाया. 

अमर सिंह अपने साथी बच्चा सिंह और एक अन्य युवक के साथ मनोज सिंह के बुलाए स्थान प्रयागराज-कौशांबी बार्डर स्थित ट्रिपल आईटी उसके घर गया. वहां पर मनोज सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों को बंधक बना लिया और उन्हें ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद बारी-बारी से तीनों को निर्वस्त्र कर पिटाई की. दबंग मनोज सिंह ने तीनों के कपड़े उतरवाकर पिटाई करते हुए वीडियो भी बना लिया, लेकिन किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

पुलिस मामले की कर रही जांच 
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसके संबंध में एक प्रार्थना पत्र मंझनपुर क्षेत्राधिकारी को प्राप्त हुआ था. जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि यह झलवा प्रयागराज कमिश्नरेट का मामला है. फिलहाल इसमें संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है और हम लोग अपने स्तर पर भी कार्रवाई कर रहे हैं, जो संबंधित लोग हैं. उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Meerut News: मेरठ में कोल्‍ड स्‍टोरेज का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget