एक्सप्लोरर

कौशांबी में 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी के पिता ने की खुदकुशी, ग्राम प्रधान पर 25 हजार का इनाम

UP News: कौशांबी में 8 साल की मासूम से रेप के मामले में आरोपी के पिता ने केस को फर्जी बताते हुए आरोपी के पिता ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित अन्य पर केस दर्ज किया है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची से गांव के ही युवक ने आप्राकृतिक यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया तो आरोपी युवक के पिता ने मामले को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान पर जमीनी विवाद में बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद बवाल मच गया, मृतक के शव को हाइवे में रखकर चक्का जाम कर दिया. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए शव हटवाया. 

अब पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. फरार ग्राम प्रधान पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है. एसपी राजेश कुमार ने लापरवाही पर कोतवाल बृजेश करवरिया को लाइन हाजिर कर दिया. वहीं पथरावा चौकी इंचार्ज एवं एक विवेचक को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है. 

ये है मामला
दरअसल सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लगभग 12 दिन पहले रामायण देखने जा रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस के ही सिद्धार्थ तिवारी उर्फ धन्नू नाम का युवक बहला फुसलाकर ईट भट्टा में बुला ले गया. बच्ची की माने तो युवक ने उसके साथ आप्रकृतिक यौन कृत्य किया. बच्ची ने घर जाकर बताया कि धन्नू ने उसके प्राइवेट पार्ट में उंगली डाली और अश्लील वीडियो भी दिखाया. मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 

आरोपी के पिता ने केस को बताया फर्जी
आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल पर जमीनी विवाद को लेकर रंजिश में बेटे को फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप लगाया. इसके बाद बेटे को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव भी बनाने लगा. साथ ही आरोपी प्रधान समेत उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगा. आरोप है कि पुलिस ने उसकी नहीं सुनी. जिसके बाद बुधवार यानि 4 जून को वह जहरीला पदार्थ खाकर सैनी कोतवाली पहुंचा. रामबाबू ने अपने पेट में आत्महत्या करने का कारण लिखा. 

इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे वह अपनी जेब में रखे हुए था. हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय नेशनल हाईवे 2 में रखकर चक्का जाम कर दिया.

पुलिस ने ग्राम प्रधान धूप नारायण पाल एवं उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने एवं फर्जी मुकदमे में जेल भेजने को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल फरार हो गया.

इधर, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना घटना की कड़ी निंदा की है. सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक नाकामयाबी की वजह से लोगों की जान जा रही है.

मृतक के जेब से मिला था सुसाइड नोट
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला सैनी थाना में लोहंदा गांव के रामबाबू तिवारी ने 4 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था. जिससे उनकी मौत हो गई. इन्होंने अपनी जेब में एक सुसाइड नोट भी रखा था. विवेचना के बाद पाया गया कि यह सुसाइड का मामला है. एक तरफ से देखा जाए तो सुसाइड नोट से आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला है. जिसमें दो को गिरफ्तार कर तत्काल ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेजा गया. इिस

उन्होंने कहा कि क्या जो पहले वाला मुकदमा दिखाया गया क्या किसी रंजिश में लिखा गया है? क्या रंजिश में उसे जेल भेजा गया है इन सब बातों को लेकर एक जांच कराई गई. प्रथम दृष्टि क्या उसमें थाने के लापरवाही पाई गई. चौकी इंचार्ज, विवेचक और थाना प्रभारी की शिथिलता पाई गई. जिसमें तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी का ट्रांसफर किया गया, दो उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया. साथ ही इसकी जांच सैनी थाना से ट्रांसफर कर कड़ा धाम थाना को सौंप दी गई है. विवेचना कड़ा धाम इंस्पेक्टर करेंगे. मामले से परिजनों को अवगत भी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड का यूपी कनेक्शन, अब इस जिले से आरोपी गिरफ्तार, मेघालय ले गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget