एक्सप्लोरर

Kaushambi News: हैंडपंप पर नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, एक शख्स की गई जान

यूपी के कौशांबी में हैंडपंप पर नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे चल गए. मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Kaushambi: यूपी के कौशांबी में हैंडपंप पर नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे चल गए. मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने के बाद मंझनपुर सीओ जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की.

मारपीट में हुई है एक व्यक्ति की मौत
करारी थाना क्षेत्र के बरलहा गांव के रहने वाले नथन (45) खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है. सोमवार की सुबह नथन का पड़ोसी सुरेश घर के बाहर नल पर खड़े होकर नहा रहा था. आरोप है कि पानी की छीट नथन के ऊपर पड़ गई. जिस पर नथन ने सुरेश को बैठकर नहाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. तभी सुरेश लाठी-डंडों से लैश होकर नथन और उसके परिवार के ऊपर हमला कर दिया. सुरेश के साथ उसके परिवार के अन्य लोग भी मारपीट की घटना में शामिल थे. सुरेश ने नथन को लाठी-डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया. नथन के परिवार के लोगों ने किसी प्रकार नथन को छुड़वा कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद करारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है. जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों ने की आज हड़ताल, जानिए किस बात से है नाराजगी?

पुलिस कर रही है पुछताज
पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी हुई है. एसपी हेमराज मीना ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के बरलहा गांव में नहाने के दौरान लोगों के बीच विवाद हुआ था. जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई थी. सूचना मिलने पर करारी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है. मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है.

मृतक की मां ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
मृतक नथन की मां प्रेमवती का आरोप है कि दबंग सुरेश और उसके घर के लोग आए दिन नथन को जान से मारने की धमकी दिया करते थे. प्रेमवती का आरोप है कि नथन कि कई बार शिकायत करारी पुलिस ने किया लेकिन करारी पुलिस ने इस पूरे मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं किया. उसका आरोप है कि यदि करारी पुलिस सही समय पर कार्रवाई करती तो आज उसका बेटा जिंदा होता. वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. जिसके बाद ही कुछ बता जा सकता है. मृतक की मां ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें-

Jaunpur News: मड़ियाहूं में युवक की हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, दोस्तों ने ही इस वजह से कर दी थी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget