एक्सप्लोरर

Kaushambi: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना में अनाथ हुए बच्चों संग मनाई दिवाली, वृद्धाश्रम का भी किया दौरा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिवाली अपने गृह जिले कौशांबी में मनाई. उन्होंने कहा कि कई सालों के बाद परिवार में आकर दीपावली मनाने का मौका मिला है. साथ ही जिला कारागार पहुंचकर बंदियों को मिठाई खिलाई.

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)  ने दीपावली (Deepawali) का त्योहार कौशांबी (Kaushambi) में कोरोना में अनाथ हो गए बच्चों और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ मनाई. वह सबसे पहले सयारा स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस पहुंचे. वहां बच्चों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाई. इसके बाद वह ओसा स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे. इसके बाद वह जिला कारागार पहुंचे. जहां पर बंदियों और कैदियों को मिठाई खिलाई.

वृद्धाश्रम में सुनी बुजुर्गों की शिकायत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद राजनीतिक व्यस्तता के कारण  21 साल बाद अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाने आए हुए थे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा,' मुझे कई वर्षों के बाद आज कौशांबी यानी परिवार में आकर के दीपावली उत्सव मनाने का मौका मिला है. परिवार तो पूरा जनपद और पूरा प्रदेश है.' उन्होंने बताया कि वह कोरोना में माता-पिता खो चुके बच्चों से मुलाकात की. डिप्टी सीएम ने कहा, 'मैं वृद्ध आश्रम में आया हूं, यहां देख कर बहुत प्रसन्नता हुई. यहां जितने भी बड़- बुजुर्ग रह रहे हैं, वह काफी संतुष्ट हैं लेकिन दो-तीन ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनको घर के बच्चों, बहुओं से शिकायत भी है. उसको देखने के लिए मैंने कहा है.'

दो दशक बाद कौशांबी में दिवाली मनाने की बताई यह वजह

वहीं पत्रकारों ने 21 वर्ष बाद परिवार के साथ दीपावली मानने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा, '14 वर्ष संगठन मंत्री के रूप में पूर्णकालिक कार्यकर्ता था. तब समाज के बीच में रहना होता था. कार्यकर्ताओं के बीच ही दीपावली-होली हर त्योहार होता था. इधर 6-7 वर्षों से राजनीतिक व्यस्तताएं थीं इसलिए नहीं आ पाया. इस बार समय निकल आया तो परिवार के साथ दीपावली मनाने आया हूं.'

ये भी पढ़ें -

मानवता शर्मासार! कन्नौज में दर्द से कराहती खून से लथपथ मिली बच्ची, मदद की बजाय वीडियो बनाने लगे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget