एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में सीआईएसएफ जवान ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध, शादी के बाद हुआ फरार

Kaushambi News: सीआईएसएफ के शादीशुदा जवान ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया. बाद में पीड़िता के परिजनों के दबाव के बाद शादी की. शादी के एक दिन बाद ही वो फरार हो गया.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में वर्दी को दागदार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के एक शादीशुदा सीआईएसएफ जवान ने गांव की भोली भाली नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया. किशोरी की मां को जब दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उसने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया. सिपाही ने कुछ लोगों की मौजूदगी में किशोरी से उसके घर में ही शादी कर ली. इसके बाद उसे अपने साथ लखनऊ लेकर गया. लेकिन एक दिन बाद ही सिपाही किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया.

इसके बाद किशोरी अपने मां के साथ थाना गई. लेकिन थाना में विभाग की बदनामी का हवाला देकर वापस कर दिया गया. इतना ही नहीं चार लाख में सुलह के लिए भी दबाव बनाया जाने लगा. न्याय न मिलने पर किशोरी ने अपनी मां के साथ एएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की. उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी समल कुमार सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है. इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ में है. कुछ दिनों पहले वह अपने गांव आया था. वह गांव की एक महिला के घर प्रतिदिन दूध लेने के लिए जाया करता था. वहां पर उस महिला की एक नाबालिग किशोरी भी रहती है. सिपाही का महिला की बेटी से प्रेम संबंध हो गया. दोनों अक्सर एक दूसरे से चोरी चुपके मिला करते थे.

आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिया. दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी जब महिला को हुई तो उसने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया. बदनामी से बचने के लिए सिपाही ने किशोरी से 23 अगस्त को उसके घर में ही शादी कर ली. शादी करने के बाद वह उसे सीधे लखनऊ लेकर चला गया. किशोरी का आरोप है कि रात भर उसे एक होटल में रखा. फिर अगले दिन उसे गांव लेकर वापस आ गया और गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया.

किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को मामले की जानकारी दी. इसके बाद किशोरी अगले दिन अपनी मां को लेकर चरवा थाने पहुंची. आरोप है कि थानेदार ने यह कह कर उसे वापस कर दिया कि जवान की बदनामी होगी. इस पर पीड़िता अपनी मां के साथ मंझनपुर मुख्यालय पहुंची. जहां पर अपर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की. उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

एएसपी समर बहादुर ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे एक लड़की ने सीआईएसएफ के शादीशुदा जवान पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया. जांच कराई जा रही है कि जवान लखनऊ में कहां तैनात है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

मदरसों को सरकारी मदद दिए जाने पर HC ने उठाए सवाल, यूपी सरकार से पूछा- किस अधिकार के तहत दिया जा रहा अनुदान

Shafiqur Rahman Burke Controversial Statement: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने गौ सरंक्षण और तालिबान को लेकर दिया ये बयान, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget