एक्सप्लोरर

कौशांबी से लापता अली अब्बास पर गहराया रहस्य, जिंदा है या हो गई मौत? CBI करेगी जांच

UP News: कौशांबी के रहने वाले युवक अब्बास के लापता होने की गुत्थी उलझती जा रही है. पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है वहीं आरोपी ने उसके जिंदा होने का दावा किया है.

Praygaraj News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला अली अब्बास कहां है..? क्या वो जिंदा है या नहीं..? इस रहस्य का राज खोलने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई को दी गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई इस मामले की जांच करेंगी कि अब्बास की मौत हो गई है या फिर उसे कहीं पर बंधक बनाकर रखा गया है. 

अब्बास अली पिछले साल अचानक लापता हो गया था. जिसके बाद उस पर एक लड़की को अगवा करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उसके बाद से वो एक पहली बन गया है. किसी को नहीं पता कि अब्बास कहां हैं?  हाईकोर्ट ने अब सीबीआई को इस मामले की जांच कर 30 अगस्त कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है. 

जानें- क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि अब्बास ने अपने दोस्त सैफी के साथ मिलकर 27 अप्रैल 2023 को कॉलेज से एक 17 साल की लड़की अपहरण कर लिया था. लेकिन, अब्बास के पिता का कहना है कि उनके बेटे और उस लड़की की हत्या कर दी गई है. उन्होंने हत्या का आरोप दिलीप यादव, आकाश यादव और एक और शख़्स पर लगाया. उन्होंने इस संबंध में 15 मई 2023 को मुख्य सचिव को एक अर्जी भी दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने उन्होंने एक रजिस्टर्ड डाक से एक और अर्जी दी, जिसमें कहा कि उनके बेटे और उस लड़की को किसी अज्ञात जगह पर रखा गया है. 

पुलिस ने इस मामले में 11 अगस्त तो लड़की को बरामद कर लिया था. जिसके बाद उसका बयान दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर अभियोजन पक्ष ने अब्बास का कत्ल करने का आरोप लगाया और आरोपियों पर संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई. पुलिस ने इस मामले में गुड्डू नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया उसके पास से अब्बास के खून से सने कपड़े मिलने का दावा है. 

आरोपी ने किया जिंदा होने का दावा
वहीं दूसरी तरफ आरोपी गुड्डू ने दावा किया है कि अब्बास जिंदा है. गुड्डू के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि अब्बास दुबई में अपने चाचा के साथ रहता है पुलिस ने शव बरामद किए बिना ही उन पर हत्या का आरोप लगाया है. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जाँच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी है. 

धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब धर्मांतरण का अधिकार नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget