एक्सप्लोरर

Kaushambi: 5 साल के मासूम को अगवा कर गर्लफ्रेंड के घर छुपाया, 2 नाबालिग अरेस्ट, पढ़ें- अपहरण की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पांच साल के बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपियों ने बच्चे को प्रयागराज में छुपा दिया था.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में आपसी रंजिश में 5 साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया. हैरानी की बात यह थी कि अगवा करने वाले भी दो नाबालिग लड़के थे. हालांकि पुलिस की सतर्कता की वजह बच्चे को महज 12 घंटे के भीतर ही छुड़ा लिया गया. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार (Minor Accused Arrested) कर लिया है. मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बालक को अगवा. इसके बाद उसे बाइक में बैठाकर अपनी प्रेमिका के घर प्रयागराज में रखा था. मासूम बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है.

बच्चे की तलाश को लगाई गईं पुलिस की 5 टीमें

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार की है जहां मंगलवार शाम करीब 5 बजे बच्चा लापता हो गया था. उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने पहले तो बच्चे की खोजबीन की लेकिन शाम तक बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने सबसे पहले डायल 112 को सूचना दी. इसके बाद पिपरी पुलिस को भी लापता होने की तहरीर दी. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली. घटना की जानकारी एसपी हेमराज मीणा को हुई तो उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में 5 टीमें गठित कर दी और सभी को बच्चे की तलाश में लगा दिया.

बच्चे को अगवा कर गर्लफ्रेंड के घर छुपाया

जांच के दौरान पुलिस को पड़ोस के ही एक किशोर पर बच्चे को गायब करने का शक हुआ तो उन्होंने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो किशोर टूट गया और उसने अपहरण की बात कबूल की. किशोर ने बताया कि बच्चे का पिता काफी पैसे वाला है. किशोर के मन उनके पैसों को लेकर जलन थी. इसलिए किशोर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की योजना बना डाली. वह मंगलवार शाम करीब 4 बजे किशोर ने उस बच्चे को अपने घर के एक बच्चे के साथ साइकल पर बिठाकर चौराहे की तरफ भेजा. इसके बाद किशोर अपने एक साथी के साथ वहां बाइक पर आया और फिर बच्चे को लेकर प्रयागराज चला गया. जहां गर्लफ्रेंड के घर उसे रख दिया.

Agra News: हिंसा के बाद से प्रशासन अलर्ट, आठ जिलों की पुलिस के साथ ADG ने की मीटिंग, Social Media पर भी नजर

उधर, एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पिपरी थाने में मनोरी बाजार के एक व्यक्ति ने अपने 5 वर्षीय बच्चे के लापता होने की तहरीर दी थी. अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 5 टीमें बच्चों की तलाशी के लिए लगा दी गई थीं. पड़ोस के ही एक किशोर पर बच्चे को अगवा करने का शक हुआ तो उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की गई. बच्चे को दो आरोपियों के साथ बरामद कर लिया गया. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढे़ं- 

Prayagraj Violence: सात आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, अब पेट्रोल पंप और गेस्ट हाउस भी हो रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget