एक्सप्लोरर

कौशांबी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, सीएम योगी ने दिए मदद के निर्देश

Kaushambi News: यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ ग्रामीण घर की पुताई के लिए मिट्टी खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का ढेर भरभरा कर गिर पड़ा और वहां काम कर रहे लोग उसमें दब गए.

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जहां कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर टीह गांव में घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया, जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये दर्दनाक हादसा आज सुबह क़रीब साढ़े सात बजे हुआ जब कुछ ग्रामीण मिट्टी खोद रहे थे. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

खबर के मुताबिक टीकर टीह गांव में कुछ लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा सा टीला ढह गया, जिसमें कई लोग दब गए. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. शोर सुनने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और आनन-फानन में लोगों को मिट्टी से निकालने का काम शुरू किया गया. ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. 

पुताई की मिट्टी खोदते वक्त हुआ हादसा 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ ग्रामीण घर की पुताई के लिए मिट्टी खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का ढेर भरभरा कर गिर पड़ा और वहां काम कर रहे लोग उसमें दब गए. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. 

इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कौशांबी हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ इन 11 धाराओं में FIR, लोकगायिका ने कहा- एक मामूली लड़की इतने...

दरअसल इस तरह के हादसे ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखने को मिलते हैं जब बिना किसी सुरक्षा उपायों के मिट्टी की खुदाई की जाती है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की खुदाई करते समय सावधानी बरतें और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget